बालाघाट में जवानों- नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई राज्यों में फैलाई थी दहशत

Pratibha ranaa | Jul 09, 2024, 08:59 IST
Share
जवानों- नक्सलियों के बीच मुठभेड़
जवानों- नक्सलियों के बीच मुठभेड़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एक्सचेंज ऑफ फायर में 14 लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

News in Nutshell

  • इनामी नक्सली का एनकाउंटर: मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में 14 लाख रुपए का इनामी नक्सली सोहन उकास को जवानों ने मार गिराया।
  • मुठभेड़ की घटना: यह मुठभेड़ करियादण्ड के कोठियाटोला के जंगलों में हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने उकास को घेर लिया था।
  • नक्सली सोहन का परिचय: उकास सोहन, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का निवासी और केबी डिविजन का एसीएम था। उसने 2013 में नक्सली संगठन में शामिल होकर गतिविधियों को शुरू किया।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में 14 लाख के इनामी नक्सली सोहन को जवानों ने मार गिराया है। मृतक नक्सली उकास सोहन छत्तीसगढ़ के बस्तर का रहने वाला था और वो केबी डिविजन का एसीएम था।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बता दें, बालाघाट में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। जवानों ने इस मुठभेड़ में 14 लाख रुपए के इनामी नक्सली उकास को मार गिराया। इस घटना के इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है। ये मुठभेड़ करियादण्ड के कोठियाटोला के जंगलों में हुई है।

सोहन की उम्र 30 साल थी। वह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरकुंडा थाना क्षेत्र के पुवर्ती गांव का रहने वाला था। 2013 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ। फिलहाल केबी डिवीजन का सक्रिय सदस्य था। उकास कई अपराधों में शामिल रहा है।

काफी समय से पुलिस कर रही थी तलाश

बताया जा रहा है कि उकास का खौफ कई राज्यों में था। तीन राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश में उस पर 3 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए तक का इनाम था। इसके बाद भी वह किसी के हाथ नहीं आ रहा था। हालांकि अब बालाघाट में हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने उसे मार गिराया है।

एमपी में 75 नक्सली ही बचे शेष

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में नक्सलियों की संख्या पांच साल में 125 से घटकर करीब 75 ही बची है, इनमें लगभग 20 महिलाएं हैं। पिछले पांच सालों में 19 नक्सली मारे गए हैं, जबकि पांच को जिंदा पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से जुड़ा होने के कारण बालाघाट प्रदेश का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिला है।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Balaghat News
  • Balaghat Naxalite Encounter
  • Naxalite sohan bounty
  • नक्सली सोहन
  • बालाघाट में जवानों- नक्सलियों के बीच मुठभेड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज