एमपी में बुधवार देर रात 7 IPS अधिकारियों के तबादले हुए। तबादला आदेश में बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। IPS नागेंद्र सिंह को भोपाल की 25वीं वाहिनी में पदस्थ किया गया है। दरअसल IPS नागेंद्र सिंह को लेकर कई और विवाद रहे हैं। एक सामाचार पत्र में छपि खबर के अनुसार उनकी पत्नी की शिकायत के बाद उन्हें हटाया गया है।
आईपीएस की पत्नी ने डीजीपी को दी शिकायत
नागेंद्र सिंह की पत्नी भी एक सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी पत्नी वाहिनी सिंह ने डीजीपी को पति के व्यवहार की शिकायत की थी। बात आगे बढ़ी तो सरकार तक भी यह मुद्दा पहुंच गया। जिसके बाद अब उनके पति का तबादला किया गया है। बता दें IPS वाहिनी सिंह वही अधिकारी हैं जो विजय शाह मामले की जांच के लिए बनी SIT में शामिल हैं।
अब बालाघाट की कमान संभालेंगे आदित्य मिश्र
राजगढ़ जिले में पदस्थ एसपी आदित्य मिश्र को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वे अब नागेंद्र सिंह की जगह संभालेंगे चार्ज, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। नागेंद्र सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं।
पुराने आरोप फिर चर्चा में
4 साल पहले तब के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी दौरे के दौरान वाहिनी सिंह को पति के सरकारी काम में दखल पर टोका था। शिवराज ने IPS वाहिनी सिंह से कहा था कि आपके पति आपके सरकारी काम में दखल देते हैं।
यह मामला भी तब चर्चाओं में रहा था। आईपीएस नागेंद्र सिंह पर भिंड में रेत माफिया को संरक्षण देने के आरोप भी IPS नागेंद्र सिंह पर लगे थे। उनका एक वायरल ऑडियो भी सुर्खियों में आया, जिसके बाद तत्कालीन शिवराज सरकार ने उन्हें हटाया था।
यह भी पढ़ें...एमपी पुलिस ट्रांसफर : आईपीएस शशांक बने भोपाल पुलिस उपायुक्त, कानून व्यवस्था में नया युग
पारिवारिक विवाद बना तबादले की वजह
इस बार IPS के तबादले का कारण पारिवारिक विवाद रहा है। किसी प्रशासनिक चूक या अपराध नियंत्रण की असफलता नहीं बताई गई। यह पहली बार है जब डीजीपी को मिली शिकायत पर कार्रवाई इतनी तेजी से हुई। IPS नागेंद्र सिंह की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पति कई दिनों से दूसरी महिला के साथ लिव इन में रह रहे हैं।
वाहिनी सिंह कर रहीं विजय शाह मामले की जांच
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मंत्री विजय शाह मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया। इस एसआईटी में तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी वाहिनी सिंह को शामिल हैं। वे वर्तमान में डिंडोरी जिले में एसपी के पद पर हैं।
यह भी पढ़ें...देर रात 7 IPS अधिकारियों का तबादला, विजय शाह मामले की जांच कर रहे ये अफसर भी हटाए गए
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मध्यप्रदेश आईपीएस ट्रांसफर | mp ips transfer | MP News