देर रात 7 IPS अधिकारियों का तबादला, विजय शाह मामले की जांच कर रहे ये अफसर भी हटाए गए

Sourabh Bhatnagar | Jun 05, 2025, 07:40 IST
Share
madhya-pradesh-ips-transfer-2025
madhya-pradesh-ips-transfer-2025

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार रात 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें सागर आईजी, राजगढ़ और बालाघाट के एसपी सहित 8 अफसरों के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने सागर रेंज के आईजी, राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ-साथ 7 आईपीएस अफसरों और एक एसपीएस ( मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा)का ट्रांसफर कर दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा बुधवार देर रात आदेश जारी कर दिए हैं।

200486a3-842
200486a3-842

3 दिन में बदले सागर आईजी

मध्यप्रदेश सरकार ने सागर रेंज के आईजी की जिम्मेदारी को 3 दिन में ही बदल दिया है। बुधवार रात के आदेश में, आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को आईजी सागर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें जेएनपीए (जनरल नॉलेज एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले, 1 जून को चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर रेंज के एसएएफ आईजी के पद से पदस्थ कर सागर आईजी बनाया गया था, लेकिन अब उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
खबर यह भी...IPS Transfers : CSP ख्याति मिश्रा विवाद में कटनी SP का ट्रांसफर, 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले

इस बदलाव के तहत, राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) में भी फेरबदल किया गया है। अमित तोलानी, जो प्रतिनियुक्ति से लौटे थे, उन्हें राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, आदित्य मिश्रा को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इन दोनों अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की कार्यशैली को प्रभावी बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

विजय शाह मामले की जांच डीआईजी का भी तबादला

सागर रेंज में डीआईजी (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) स्तर पर भी बदलाव किया गया है। सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार, मंत्री विजय शाह मामले की जांच कर रही एसआईटी में शामिल डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल में भेजा गया है। वहीं जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे (एसपीएस) को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।

ये रहे प्रमुख बदलाव

  • सागर आईजी: हिमानी खन्ना को आईजी सागर बनाया गया।
  • राजगढ़ एसपी: अमित तोलानी को राजगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया।
  • बालाघाट एसपी: आदित्य मिश्रा को बालाघाट का एसपी बनाया गया।
  • डीआईजी सागर: सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर के रूप में पदस्थ किया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | विजय शाह | Madhya Pradesh IPS transfer | ips transfer in mp | MP IPS Transfer News | आईपीएस अमित तोलानी | एसपी आदित्य मिश्रा Vijay Shah

Tags:
  • MP News
  • छिंदवाड़ा
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • आईपीएस अफसर
  • राजगढ़
  • Vijay Shah
  • IPS transfer
  • आईपीएस
  • विजय शाह
  • Madhya Pradesh IPS transfer
  • सागर
  • ips transfer in mp
  • MP IPS Transfer News
  • एसपी आदित्य मिश्रा
  • आईपीएस अमित तोलानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती