अब होगी आसानी : बैंकों का बदलेगा समय, जानें कब से होगी नई टाईमिंग

Jitendra Shrivastava | Dec 15, 2024, 17:17 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में अब बैंक खुलने का समय बदल जाएगा। अभी सभी बैंकों का ओपन होने का समय अलग-अलग था, मप्र शासन ने ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए बैंकों के खुलने का समय बदल दिया है। जानें कब से होगा यह बदलाव...

मध्य प्रदेश में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का समय 1 जनवरी, 2025 से बदल जाएगा। प्रदेश के बैंकों में एक समान ग्राहक सेवा समय तय किया गया है, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, इससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी।

जनवरी 2025 से लागू होगी नई टाइमिंग

मध्य प्रदेश में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का समय 1 जनवरी, 2025 से बदल जाएगा। प्रदेश के बैंकों में एक समान ग्राहक सेवा समय तय किया गया है, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, इससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी।

बैंकिंग समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

नई व्यवस्था के तहत बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि, कुछ बैंकों में थोड़ी छूट दी जा सकती है, लेकिन अधिकांश बैंकों में यह एक समान समय लागू होगा। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था।

अभी अलग-अलग समय से हो रही परेशानी

अभी तक विभिन्न बैंकों का समय अलग-अलग था। कुछ बैंक 10 बजे, कुछ 10:30 बजे, और कुछ 11 बजे खुलते थे, जिससे ग्राहकों को असुविधा होती थी। नई टाइमिंग से यह समस्या दूर होगी। बैंकों के समय बदलने से ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करने से निजात मिल सकेगी।

SLBC की बैठक में लिया गया फैसला

बैंकों के समय में बदलाव का प्रस्ताव राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की बैठक में रखा गया था। मुख्य सचिव अनुराग जैन के निर्देश के बाद जिला स्तरीय सलाहकार समितियां इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए बैंकों से संपर्क कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्य सचिव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • SLBC
  • अनुराग जैन
  • बैंकों का समय
  • राष्ट्रीयकृत बैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच