थाने में नगर परिषद अध्यक्ष और पत्रकार के बीच हुई मारपीट, ऐसे हुआ विवाद
Ravi Singh | Nov 20, 2024, 17:48 IST
Municipal Council President Kalpana Kumawat quarrel
मध्य प्रदेश के रतलाम के बड़ावदा थाने में नगर परिषद अध्यक्ष और एक पत्रकार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के सामने ही दो गुटों में मारपीट हुई। पुलिस सायरन बजाती रही।
आमीन हुसैन : रतलाम के बड़ावदा थाने में पुलिस के सामने ही दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस बीच-बचाव करने की कोशिश करती रही, लेकिन कोई नहीं रुका। आखिर में पुलिस ने लोगों को थाने से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस सायरन बजाती रही। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत भी थाने में हंगामा करती नजर आईं।
मारपीट में अध्यक्ष कल्पना कुमावत का बेटा हर्ष (21) घायल हो गया, जिसे जावरा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विवाद नगर परिषद अध्यक्ष के पति राजेंद्र कुमावत और स्थानीय पत्रकार रविराज कुमावत के बीच था। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत के पति राजेंद्र कुमावत का कहना है कि हम मुख्य चौराहे से गुजर रहे थे, इसी दौरान रविराज और उसके साथियों ने मारपीट की। वहीं, रविराज कुमावत का कहना है कि दो दिन पहले पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नहीं बुलाने की बात को लेकर राजेंद्र और उनके साथियों ने हमला कर दिया।
रविराज कुमावत अपने समर्थकों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इसी बीच नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, राजेंद्र कुमावत और उनके साथी भी वहां पहुंच गए। यहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत भी थाने के अंदर चिल्लाती और टेबल पीटती रहीं।
एडिशनल एसपी राकेश खाखा का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर एक पक्ष ने बरवाड़ा थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
घायल हुआ नगर परिषद अध्यक्ष का बेटा
दोनों पक्षों का क्या कहना है
नगर परिषद अध्यक्ष ने टेबल पीटी
सूचना मिलने पर जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, सीएसपी दुर्गेश आर्मो भी थाने पहुंचे। एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मिलन समारोह में नहीं बुलाने को लेकर विवाद सामने आया है। आगे की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी के आधार पर होगी कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava