वो आपसे सुंदर हैं, बच्चा उन्हीं से करूंगी... देवर के साथ भागी महिला ने पति से कहा

Jitendra Shrivastava | Oct 01, 2024, 20:27 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के छतरपुर से खूबसूरत बच्चे की चाह में एक महिला ने पति को छोड़ दिया और देवर के साथ भाग गई। महिला ने 10 साल शादी के बाद भी पति से बच्चा नहीं किया। उसका कहना है कि वह सुंदर बच्चा चाहती है और पति सुंदर नहीं है...

मध्यप्रदेश के छतरपुर से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने देवर के साथ भाग गई। इसको लेकर उसका कहना है कि देवर देखने में सुंदर है तो बच्चे भी सुंदर पैदा होंगे। इसके बाद महिला के पति ने एसपी को की शिकायत में कहा कि घर से फरार पत्नी झूठे केस में उसको फंसाने की धमकी दे रही है।

बहू जिसके साथ भी रहे हमें परेशान न करे

छतरपुर निवासी युवक ने अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस में आवेदन दिया और बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। अब उसकी पत्नी उसी के छोटे भाई यानी देवर के साथ भाग गई है और वह मैसेज कर खुदकुशी की बात कर रही है। परिवार की मांग है कि एक तो बहू देवर के साथ भाग गई और ऊपर से जान देने की धमकी देकर परेशान कर रही है। कह रही है कि अगर वह कुछ कर लेती है तो उसके जिम्मेदार ससुराल वाले होंगे। परिवार चाहता है कि महिला जिसके साथ रहना चाहती है, रहे। लेकिन हमें परेशान न करे।

10 साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं किया

खूबसूरत बच्चे की चाह में महिला ने शादी के 10 साल गुजरने के बाद भी पति से बच्चा नहीं किया। उसका कहना है कि वह खूबसूरत बच्चा चाहती है और उसका पति सुंदर नहीं है। जबकि पति की तुलना में देवर सुंदर है और वह देवर से बच्चा चाहती है। इसी के चलते देवर को चाहने लगी और उसी से शारीरिक संबंध बनाने लगी। यह सब देखने के बाद सास ने बहू और छोटे बेटे को ऐसा करने से रोका, लेकिन दोनों नहीं माने और घर से भाग गए। इसके बाद परिवार वाले एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंचे।

मैं तो तुमसे ही गंगा नहाना चाहती हूं

पति ने बताया मैं बच्चा न होने के कारण बहुत परेशान रहता था। मैंने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र भी कराए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक बाबा के पास गया तो उन्होंने कहा कि तुम अपवित्र हो गए हो, दोनों गंगा नहाकर आओ, फिर बच्चा हो जाएगा। बच्चा खूबसूरत भी होगा। इस बात को मैंने अपनी पत्नी से बताया तो पत्नी बोली कि मुझे तुमसे बच्चा चाहिए ही नहीं और न ही मैं तुम्हारे साथ गंगा नहाना नहीं चाहती हूं, बल्कि मैं तो तुमसे ही गंगा नहाना चाहती हूं। यानी तुमसे छुटकारा लेना चाहती हूं और मैं गंगा नहाऊंगी तो अपने प्यार यानी तुम्हारे छोटे भाई और अपने देवर के साथ। उसी से मैं बच्चा चाहती हूं। वो देखने में तुमसे सुंदर और उसी से बच्चा भी करूंगी।

गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी

पूरे मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
  • देवर के साथ भागी महिला
  • खूबसूरत बच्चा
  • पति सुंदर नहीं
  • सुंदर बच्चे का चाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज