बैतूल रिजॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी...लड़कियां भी थीं शामिल जानें फिर क्या हुआ

Aparajita Priyadarshini | May 23, 2024, 13:29 IST
Share
RAVE
RAVE

मध्यप्रदेश के बैतूल में एक रिजॉर्ट स्थित है। यहां बीती रात रेव पार्टी चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से कुछ लड़कियों समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई के पास महाराष्ट्र सीमा से लगे गौनापुर में एक रिजॉर्ट स्थित है। पुलिस को वहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद मुलताई पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। घटनास्थल से लड़कियां समेत 40 लोगों और शराब भी बरामद हुई है।

संभागीय पेट्रोलिंग पर थे SDOP

इस मामले पर मुलताई के एसडीओपी एसके सिंह ने कहा कि उनकी टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। टीआई ने उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी दी है। लेकिन अभी कितने लोगों को पकड़ा गया है और किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

मालिक को भी बनाएंगे आरोपी

उधर एसपी निश्चल एन झारिया ने बैतूल में मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि रेव पार्टी की जानकारी मिलने पर तीन थानों का पुलिस बल भेजा गया था। वहां 11 लड़कियां और 30-40 अन्य लोग थे। यह पार्टी महाराष्ट्र के किसी व्यवसायी की थी। जहां शराब परोसी जा रही थी। इसके अलावा डीजे वगैरह का देर रात तक इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई रात भर चली है। इस मामले में रिसोर्ट मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा। पार्टी में शराब के इस्तेमाल को लेकर कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था।

चलती हैं अनैतिक गतिविधियां

जिस रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है, उस रिसोर्ट में वरुड़, पांढुर्णा, मुलताई सहित अमरावती के लोगो के होने का बताया जा रहा है। इसके पहले भी इस रिजॉर्ट में अनैतिक गतिविधि होने की सूचना मिलती रही है। इस बार पुलिस ने छापामार कारवाई की है।

ये भी पढ़ें...

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh crime news
  • रेव पार्टी
  • बैतूल रिजॉर्ट
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?

By CHAKRESH

फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति

By Kaushiki

पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी

By Ramanand Tiwari

35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी