शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

Harrison Masih | Sept 30, 2026, 12:30 IST
Share
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को कथित तौर पर गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रविवार को रिमांड कोर्ट से स्वतंत्र किए जाने के बाद अब उसकी दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

रायपुर CJM कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर को फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने मंगलवार को नियमित अदालत में दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए आवेदन पेश किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

बताया जा रहा है कि रविवार को रिमांड कोर्ट ने गिरफ्तारी की सूचना परिवार के सही व्यक्ति को नहीं दिए जाने को आधार बनाते हुए शोएब ढेबर को स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और कानूनी आधारों को नियमित अदालत के सामने रखते हुए दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और कभी भी उसे दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

क्या है 25 करोड़ की रंगदारी का पूरा मामला?

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से WhatsApp के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।

आरोप है कि धमकी देने वाले ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ बताया और 25 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। साथ ही प्रार्थी, उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया।


पांच iPhone भी जब्त

जांच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शोएब ढेबर को पकड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित पांच iPhone जब्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस इन उपकरणों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अब फिर गिरफ्तारी की तैयारी

रिमांड कोर्ट से स्वतंत्र किए जाने के बाद पुलिस ने मामले को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को नियमित अदालत का रुख किया। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस शोएब ढेबर की तलाश कर रही है।

पुलिस का अगला कदम अब आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी और मामले की आगे की जांच पर रहेगा।


  1. शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का कारण क्या है?
    शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर पैसे माँगे थे।
  2. क्यों दी गई शोएब ढेबर को रिमांड कोर्ट से स्वतंत्रता?
    रिमांड कोर्ट ने शोएब ढेबर को परिवार के सही व्यक्ति को गिरफ्तारी की सूचना नहीं दिए जाने के आधार पर स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी।
  3. पुलिस शोएब ढेबर की फिर से गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठा रही है?
    पुलिस ने नियमित अदालत से शोएब ढेबर की फिर से गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है और कभी भी उसे दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है।
Tags:
  • शोएब ढेबर
  • रंगदारी मामला
  • छत्तीसगढ़
  • शोएब ढेबर गिरफ्तार
  • Shoaib Dhebar
भोपाल की लोअर लेक में अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर NGT सख्त, चार सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

By Sumit Kumar

भोपाल की लोअर लेक में अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर NGT सख्त, चार सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
आयुर्वेद परिषद चुनाव में वोट चोरी के आरोप, अब नतीजे घोषित; सरगुजा में डाक मतपत्रों पर उठे थे सवाल, जांच पर नजर

By VINAY VERMA

आयुर्वेद परिषद चुनाव में वोट चोरी के आरोप, अब नतीजे घोषित; सरगुजा में डाक मतपत्रों पर उठे थे सवाल, जांच पर नजर
डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष

By VINAY VERMA

डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया

By Arun Tiwari

नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, MP SI भर्ती में फॉर्म भरने का फिर मिला मौका

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, MP SI भर्ती में फॉर्म भरने का फिर मिला मौका
छत्तीसगढ़ के तीन राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश, 2025 की रिक्तियों के आधार पर मिला कैडर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के तीन राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश, 2025 की रिक्तियों के आधार पर मिला कैडर
गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील

By Sanjay Gupta

गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील