अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर गिरफ्तार, बार में युवक से की थी मारपीट

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Raipur Anwar Dhebar's son Shoaib arrested
Raipur Anwar Dhebar's son Shoaib arrested

Anwar Dhebar's Son Shoaib Arrested : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के जूक क्लब बार में अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने मारपीट की।

Anwar Dhebar's Son Shoaib Arrested : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के जूक क्लब बार में अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने मारपीट की। दोनों के बीच पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान विवाद हुआ था। पीड़ित के एफआईआर दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। शोएब शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का बेटा है, उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, बुधवार की रात करीब 11 बजे शोएब अपने दोस्तों के साथ जूक क्लब बार गया था। इस दौरान पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान मोमिन खान के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद शोएब और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, शोएब ने भी मोमिन के गाल पर 4-5 थप्पड़ जड़ दिए।



घायल युवक ने दर्ज कराई एफआईआर


इस विवाद के बाद आसपास मौजूद लोगों ने झगड़े को शांत कराया। फिर पीड़ित मोमिन ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद शोएब ढेबर और अन्य के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही शोएब के वकील भी थाने पहुंच गए। शोएब को मारपीट के मामले में जमानत दे दी। लेकिन प्रतिबंधात्मक धाराओं में पुलिस ने उसे रातभर थाने में बैठाए रखा।



पहले से दर्ज है मामला


अनवर ढेबर के घर सुपरवाइजर रहे इमरान मेघजी ने दूसरी एफआईआर सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। इसमें अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटे शोएब ढेबर, जुनैद ढेबर और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। इमरान ने बताया कि, वह ढेबर के प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। जब वह काम छोड़कर चला गया तो उसे डरा-धमकाकर बुलाया गया। इमरान ने आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है कि, धमकी देकर उससे किसी लड़की की साइबर स्टॉकिंग कराई गई। आरोप है कि, लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • अनवर ढेबर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • crime news today
  • Anwar Dhebar's Son Shoaib Arrested
  • Shoaib dhebar Arrested
  • अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर गिरफ्तार
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?