नर्मदापुरम में BJP और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सगे भाई आमने-सामने, भगवती चौरे ने निर्दलीय भरा नामांकन, जानें नाराजगी के कारण

The Sootr CG | Oct 29, 2023, 24:00 IST
Share
नर्मदापुरम में BJP और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सगे भाई आमने-सामने, भगवती चौरे ने निर्दलीय भरा नामांकन, जानें नाराजगी के कारण
नर्मदापुरम में BJP और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सगे भाई आमने-सामने, भगवती चौरे ने निर्दलीय भरा नामांकन, जानें नाराजगी के कारण

नर्मदापुरम सीट पर सगे भाईयों को बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी से नाराज भगवती चौरे ने निर्दलीय नामांकन भरा है।

NARMDAPURAM. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में चुनावी शोर तेज हो गया। कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद इनका नामांकन भी शुरू हो गया। इस चुनावी माहौल में रिश्तों के सामने राजनीति भारी पड़ते दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश के इस चुनावी महासंग्राम में बात नर्मदापुरम विधानसभा सीट की करें तो इस सीट से दो सगे भाई आमने-सामने हैं, यहां एक ही सीट पर दो भाइयों को बीजेपी और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यहां कांग्रेस से गिरजा शंकर शर्मा प्रत्याशी हैं वहीं इनके सामने उन्हीं के भाई डॉ. सीता शरण शर्मा हैं जिन्हे बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया हैं।

त्रिकोणीय मुकाबले के बन रहे आसार

इस विधानसभा सीट पर कई सालों से शर्मा परिवार का कब्जा रहने के बाद इतिहास में पहली बार दो भाई आमने-सामने नजर आ रहे हैं। अब इस सीट से भाईयों के आमने सामने होने से मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। लेकिन बीजेपी के लिए राह आसान नहीं दिखाई पड़ रही। यहां टिकट नहीं मिलने से पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। अब भगवती चौरे के नामांकन ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है।

नर्मदापुरम सीट पर आमने-सामने दो भाई

बता दें कि नर्मदापुरम 137 विधानसभा क्षेत्र पर पिछले 20 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है। यहां से गिरजा शंकर शर्मा 2003 में बीजेपी से विधायक रहे, इसके बाद गिरजा शंकर शर्मा के खिलाफ उन्ही के भाई डॉ. सीताराम शर्मा बीजेपी से टिकट मिलने के बाद लगातार 15 साल तक बीजेपी जीते। अब अपने भाई डॉ. सीता शरण शर्मा के सामने कांग्रेस के टिकट पर गिरजा शंकर शर्मा चुनावी मैदान में हैं। गिरजा शंकर शर्मा सितंबर में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बीजेपी से पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने बीजेपी की नीति और राजनीति से परेशान होकर कांग्रेस ज्वाइन की है। इसके बाद गिरजा शंकर शर्मा ने नर्मदापुरम सीट से दावेदारी पेश की जिसके बाद कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी बनाया हैं।

बीजेपी में बगावत, भगवती चौरे ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत

इधर, नर्मदापुरम में बीजेपी में प्रबल दावेदारों को टिकट नहीं मिलने पर जमकर नाराजगी भी देखी गई। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर भगवती चौरे ने नाराजगी जताते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भगवती चौरे अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नर्मदापुरम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी के लिए उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले भगवती चौरे ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर विशाल रैली निकालकर पर्चा जमा किया है। चौरे ने सेठानी घाट पर नर्मदा पूजन कर रैली निकली। ढोल बाजों के साथ रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंची। यहां उन्होंने एक भाजपा और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म के दो सेट जमा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर उनके पर्चा दाखिल पहुंचे।

भगवती चौरे ने निर्दलीय भरा नामांकन

निर्दलीय प्रत्याशी भगवती चौरे ने मीडिया से की चर्चा कहा मैनें बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। बीजेपी ने अगर उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मैं दोनों सगे भाइयों के खिलाफ नर्मदापुरम से चुनाव लडूंगा। चौरे ने बताया कि उन्हे बीजेपी के पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, बीजेपी नेता डॉ. राजेश शर्मा समर्थन है। बता दे कि कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों पर निर्दलीय प्रत्याशी भगवती चौरे भारी पड़ ना जाए। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नर्मदापुरम विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार देखे जा रहे हैं।

Tags:
  • Narmadapuram News
  • Narmadapuram Assembly seat
  • BJP candidate Dr. Sita Sharan Sharma
  • independent nomination of Bhagwati Chaure
  • Congress candidate Girja Shankar Sharma
  • नर्मदापुरम विधानसभा सीट
  • बीजेपी प्रत्याशी डॉ. सीता शरण शर्मा
  • भगवती चौरे का निर्दलीय नामांकन
  • कांग्रेस प्रत्याशी गिरजा शंकर शर्मा
  • नर्मदापुरम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई