कमाल का टूर पैकेज! ट्रेन ले जाएगी उत्तराखंड, हेलीकॉप्टर करवाएगा देवभूमि के दर्शन

Amresh Kushwaha | Sept 01, 2024, 13:05 IST
Share
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

रेल मंत्रालय ने "देखो अपना देश" और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

रेल मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों" का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें "देखो अपना देश" और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की पर्यटन अवधारणाओं को साकार करने के लिए शुरू की गई हैं। अब पर्यटकों को रेल के साथ हेलीकॉप्टर की सुविधा देकर यात्राओं को रोमांचक बनाने की कोशिश की जा रही है। आइए जानते हैं IRCTC के इस बेहतरीन पोजेक्ट के बारे में…

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

मानसखंड एक्सप्रेस - भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - यह ट्रेन 3 अक्टूबर 2024 को मुंबई से रवाना होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से यह ट्रेन देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थलों की यात्रा कराएगी। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण, पुणे, दौंड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, ग्वालियर, आगरा केंट और निजामुद्दीन जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहाँ से यात्री इसमें सवार हो सकते हैं।

कुल 11 दिन की है यात्रा

यह 10 रातों और 11 दिनों की यात्रा है, जिसमें यात्रियों को ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ और बद्रीनाथ के धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा के लिए यात्रियों को स्टैंडर्ड श्रेणी में ₹56,325 प्रति व्यक्ति और डीलक्स श्रेणी में ₹59,730 प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा।

पैकेज में ये रहेगा शामिल

इस यात्रा की खास बात यह है कि इसमें पहली बार केदारनाथ यात्रा के लिए कन्फर्म हेलीकॉप्टर टिकट भी शामिल किया गया है। IRCTC इस टूर में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाओं को शामिल कर रहा है।

इस तरह कर सकते हैं इसकी बुकिंग

इच्छुक व्यक्ति इसकी बुकिंग IRCTC की वेबसाइटwww.irctctourism.comपर ऑनलाइन और अधिकृत एजेंट के माध्यम से भी करवा सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में इन फोन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • भोपाल - 8287931725, 9321901861, 9321901862
  • इंदौर - 8287931723, 9321901865, 9321901866, 8287931624
  • जबलपुर - 0761-2998807, 9321901832, 7021091459

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IRCTC
  • irctc tour
  • Bharat Gaurav Tourist Train
  • भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
  • मानसखंड एक्सप्रेस
  • Manaskhand Express
  • Dekho Apna Desh
  • देखो अपना देश
  • आई आर सी टी सी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच