जेलर साहब खा रहे थे मिलन की मलाई, कलेक्टर ने ठोक दिया डंडा... जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Sept 04, 2024, 11:44 IST
Share
Bhind bribery case Jail superintendent and guard suspended
Bhind bribery case Jail superintendent and guard suspended

मध्‍य प्रदेश के भिंड में कलेक्टर ने मेहगांव उप जेल में रिश्वत मांगने के मामले में जेल अधीक्षक और प्रहरी को निलंबित कर दिया है। जेल में बंद में आरोपी की पत्नी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के भिंड में कलेक्टर ने मेहगांव उप जेल में रिश्वत मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मामले में जांच के बाद सहायक जेल अधीक्षक वासुदेव मांझी और प्रहरी उमेश चौहान को सस्पेंड कर दिया है। जेल में बंद में आरोपी की पत्नी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच कराई थी।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मेहगांव उप जेल में बंद आरोपी राजेश सिंह राजावत की पत्नी नीलू चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जेल में बंद पति से मिलने के लिए पहुंची थी। पति की कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी ड्यूटी पर मौजूद प्रहरी उमेश चौहान ने मुलाकात करने से रोका।

पति से मुलाकात कराने के लिए मांगी रिश्वत

उमरी थाना क्षेत्र के ईश्वरी गांव निवासी नीलू चौहान ने पुलिस से शिकायत में बताया कि सहायक जेल अधीक्षक वासुदेव मांझी से पति से मुलाकात कराने की गुहार लगाई। लेकिन जेल अधीक्षक ने कोई सुनवाई नहीं की। पति को जेल से छोड़ने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी की गई थी। बंदी की पत्नी द्वारा पैसे दिए जाने के बाद पति जेल से बाहर आ सका। शिकायत में यह बताया कि उसके पास रिश्वत मांगे जाने पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल स्टेट म्यूजियम में 15 करोड़ की चोरी, विजिटर बनकर घुसा चोर रातभर अंदर छिपा रहा, मगर अगले दिन...

जेल अधीक्षक और प्रहरी निलंबित

मामले में शिकायत के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मामले की जांच की जिम्मेदारी गोहद जेल प्रभारी सरिता मिंज को सौंपी। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर कलेक्टर ने जेल अधीक्षक वासुदेव मांझी और प्रहरी उमेश चौहान को निलंबित कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जेल अधीक्षक और प्रहरी निलंबित
  • Bhind Jail superintendent suspend
  • मेहगांव उप जेल रिश्वत मामला
  • mehgaon sub jail bribery case
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
  • जेल में रिश्वत मांगने का मामला
  • जेल में बंदी की पत्नी से मांगी घूस
  • भिंड कलेक्टर की कार्रवाई
  • Bhind Collector action
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि