भोपाल स्टेट म्यूजियम में 15 करोड़ की चोरी, विजिटर बनकर घुसा चोर रातभर अंदर छिपा रहा, मगर अगले दिन...
Pratibha ranaa | Sept 04, 2024, 08:23 IST
भोपाल स्टेट म्यूजियम
भोपाल के स्टेट म्यूजियम से 15 करोड़ रुपए की एंटीक चीजें चोरी हो गईं। चोर म्यूजियम में विजिटर बनकर घुसा और रातभर अंदर छिपा रहा। अगले दिन जो हुआ वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे...
भोपाल के स्टेट म्यूजियम (State Museum) में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस युवक ने म्यूजियम में विजिटर (Visitor) बनकर प्रवेश किया और रातभर वहीं अंदर छिपा रहा। अगले दिन सुबह म्यूजियम के कर्मचारियों ने जब म्यूजियम खोला, तो उन्हें दो कमरों में गैलरी के कांच टूटे हुए मिले और महत्वपूर्ण सामान गायब था।
ये खबर भी पढ़िए...रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी हो तो कार्रवाई करें... जब केंद्रीय मंत्री ने अफसर को फटकारा, देखें वीडियो
जांच में यह पाया गया कि युवक ने म्यूजियम की ऊंची दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका पैर टूट गया और वह बेहोश हो गया। म्यूजियम में 50 से अधिक फिंगर प्रिंट्स (Fingerprints) मिले हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी संभवतः अकेला था। हालांकि, यह जांच की जा रही है कि क्या उसके बाहर कोई साथी था।
ये खबर भी पढ़िए...टैक्स चोरी करने वाले सावधान ! अब पड़ेंगे छापे.... अफसरों ने तैयार की कारोबारियों की खुफिया लिस्ट
आरोपी की पहचान विनोद यादव (Vinod Yadav) के रूप में की गई, जो बिहार के गया (Gaya, Bihar) का रहने वाला है। डीसीपी का कहना है कि यह युवक एक प्रोफेशनल चोर (Professional Thief) लग रहा है और इसके पहले भी इसने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया हो सकता है। म्यूजियम की सुरक्षा में कुछ खामियां पाई गईं, जैसे अलार्म सिस्टम (Alarm System) का अभाव और अधिकांश सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) का बंद होना। इसके अलावा, म्यूजियम के दरवाजे कमजोर और छत पर प्लास्टिक शीट्स (Plastic Sheets) लगी हुई हैं, जिन्हें आसानी से तोड़ा जा सकता है।
गौरतलब है कि आरोपी ने नवाबी काल के कीमती बर्तन और गहने भी चुराए थे, जिनकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। म्यूजियम में कुल चोरी की गई वस्तुओं की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि, पूरे म्यूजियम में 50 करोड़ रुपए से अधिक की मूल्यवान वस्तुएं हैं।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
विजिटर बनकर घुसा,रातभर अंदर रहा
जब होम गार्ड्स (Home Guards) और प्राइवेट गार्ड्स (Private Guards) ने सर्चिंग (Searching) शुरू की तो उन्हें दालान में एक युवक बेहोश मिला। उसके पैर में गंभीर चोट थी। युवक के पास एक बड़ा बैग (Bag) मिला था, जिसमें 2000 साल पुराने गुप्त काल (Gupta Period) के सिक्के, ब्रिटिश (British) और नवाबी काल (Nawabi Period) के सोने के सिक्के, जेवर, बर्तन और अन्य कीमती एंटीक (Antique) वस्तुएं थीं।
दीवार फांदने में पैर टूटा
ये खबर भी पढ़िए...टैक्स चोरी करने वाले सावधान ! अब पड़ेंगे छापे.... अफसरों ने तैयार की कारोबारियों की खुफिया लिस्ट
बिहार निवासी विनोद यादव गिरफ्तार
सामान के साथ सुबह बेहोश मिला
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
By Umeshwari Baghel
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
By Jageshwar prasad
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
By Sanjay Dhiman
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
By Saurabh Mishra
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
By Sandeep Kumar
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
By Jageshwar prasad
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
By Umeshwari Baghel