भिंड हनी ट्रैप केस : HIV पॉजिटिव महिला के साथ काम करता था रसूखदारों का गिरोह

Sanjay Dhiman | May 31, 2026, 21:18 IST
Share
bhind-honey-trap-hiv-women-racket
Photograph: (the sootr)

भिंड हनी ट्रैप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। एचआईवी पॉजिटिव महिला ने बुजुर्गों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले। इस गिरोह में कई रसूखदारों के नाम भी सामने आए है।

समझें पूरा मामला...

  • हनी ट्रैप भंडाफोड़: भिंड पुलिस ने बुजुर्गों को ब्लैकमेल करने वाले बड़े हनी ट्रैप गिरोह को पकड़ा।
  • HIV पॉजिटिव महिला: गिरफ्तार मुख्य आरोपी महिला खतरनाक एचआईवी संक्रमित है, जिससे हड़कंप मच गया।
  • शिक्षक पर केस: इसी महिला ने दो साल पहले गोरमी के रिटायर्ड शिक्षक पर झूठा केस किया था।
  • अश्लील वीडियो जब्त: पुलिस ने दोनों महिलाओं के मोबाइल से डेढ़ दर्जन आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए।
  • बड़ा संगठित गिरोह: इस रैकेट में चार वकील, कुछ पत्रकार और दर्जनभर पुरुष शामिल हैं।
रतन मिश्रा@GWALIOR. भिंड के हनी ट्रैप मामले में देहात थाना पुलिस ने नया खुलासा किया है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं में से जो महिला एचआईवी पॉजीटिव है। इस महिला ने गोरमी थाने में एक रिटायर्ड शिक्षक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। इससे अब यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह शिक्षक भी एचआईवी संक्रमित है।

इधर इन दोनों महिलाओं ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन महिलाओं के गिरोह में दर्जनभर लोग शामिल है। इनमें कुछ वकील और कुछ तथाकथित पत्रकार भी बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं। पुलिस सभी वीडियो की जांच कर रही है।

गिरोह में चार वकील, कुछ पत्रकार शामिल

इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उनके इस रैकेट में दो महिलाएं और हैं। इसके अलावा एक दर्जन पुरुषों में वकील और कुछ पत्रकार भी शामिल है। इनका रैकेट एक संगठित गिरोह के रूप में काम करता है जिसमें सभी के काम बंटे हुए हैं।

महिलाओं का काम बुजुर्ग पुरुषों को फंसाना हैं। पुरुष साथियों का काम ब्लैकमेलिंग करके सौदेबाजी करना है। अगर मामला फंस जाए तो पुलिस और वकीलों का काम उनको बाहर निकलना और तथाकथित पत्रकारों का काम उनके पक्ष में खबरें निकालना है।

रिटायर्ड शिक्षक पर दर्ज कराया था रेप केस

भिंड जिले के गोरमी कस्बे के एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में रात में आरोपी महिला ने रात बिताई थी। शिक्षक से संबंध बनाए। चुपके से उसका वीडियो बनाया। फिर उससे 10 लख रुपए की मांग की। जब शिक्षक ने नहीं दिए तो उसके बच्चों और पत्नी के पास जाकर कहा कि वह उनके पति की दूसरी पत्नी है।

इसके साथ ही शादी करने का दवाब बनाया। जब उसने मना कर दिया तो गोरमी थाने में शिक्षक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट तथा रेप का मामला दर्ज करा दिया। यह वही महिला है, जो एचआईवी पॉजिटिव है तथा जिसका 3 साल पहले से एचआईवी का इलाज चल रहा है।

वकील को भी किया ब्लैकमेल

इस महिला ने एक वकील को भी अपना शिकार बनाया था। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यह बात खुल गई और वकील के साथियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। अपने को फंसता देख गैंग के सदस्यों ने राजीनामा कर लिया। फिलहाल मामला शांत हो गया।

बुजुर्गों को बनाते थे अपना शिकार

इस गैंग के सदस्य बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे, पुलिस के पास मौजूद वीडियो में यह स्पष्ट हुआ है। इस गैंग की सदस्य महिलाएं बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाती थीं।

सुनियोजित तरीके से उनका वीडियो बनाया जाता। रुपए की मांग की जाती और जब रुपए नहीं मिलते तो पुलिस में मामला दर्ज करने का भय दिखाकर रुपए देने के लिए मजबूर किया जाता था।

इसमें पुलिस के कुछ लोग तथा वकील दबाव डालते थे, जिससे उनका काम और आसान हो जाता था। फंसने वाला व्यक्ति और उसका परिवार इस झंझट से बचने के लिए चुपचाप रुपए दे देता था।

कैमरे रखते थे तैयार

पुलिस ने बताया कि यह लोग इतने शातिर है कि, पहले से ही पूरी तैयारी करके रखते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके कमरे में आता यह लोग, कैमरे तैयार रखते थे।

महिलाएं व्यक्ति को अपने जाल में फंसाती, साथी मिलकर वीडियो रिर्काड कर लेते। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। उसे इतना मौका ही नहीं दिया जाता कि वह कुछ सोच सके।

पुलिस के मुताबिक अभी जो वीडियो सामने आए हैं उनमें रिटायर्ड शिक्षक, बुजुर्ग तथा किसान शामिल है। लैपटॉप को खंगाला जा रहा है, उम्मीद है उसमें भी कुछ वीडियो सामने आ सकते हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

शिव प्रताप राजावत, थाना प्रभारी थाना देहात, जिला भिंड ने बताया कि इस रैकेट में दो महिलाएं और दर्जन भर पुरुष शामिल हैं। इसमें कुछ वकील, पुलिस के लोग तथा तथा कथित पत्रकार भी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही सभी का खुलासा किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

बुजुर्गों को फंसाने वाली हनी ट्रैप गिरोह का भांडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक

हनी ट्रैप पार्ट टू : पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी रेशू चौधरी और श्वेता जैन को माना, मोबाइल फॉरेंसिंक लैब जाएंगे

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड

Tags:
  • भिंड
  • ब्लैकमेलिंग
  • एचआईवी पॉजिटिव
  • हनी ट्रैप
  • अश्लील वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा