भिंड हनी ट्रैप केस : HIV पॉजिटिव महिला के साथ काम करता था रसूखदारों का गिरोह
Sanjay Dhiman | Updated:
Photograph: (the sootr)
भिंड हनी ट्रैप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। एचआईवी पॉजिटिव महिला ने बुजुर्गों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले। इस गिरोह में कई रसूखदारों के नाम भी सामने आए है।
समझें पूरा मामला...
- हनी ट्रैप भंडाफोड़: भिंड पुलिस ने बुजुर्गों को ब्लैकमेल करने वाले बड़े हनी ट्रैप गिरोह को पकड़ा।
- HIV पॉजिटिव महिला: गिरफ्तार मुख्य आरोपी महिला खतरनाक एचआईवी संक्रमित है, जिससे हड़कंप मच गया।
- शिक्षक पर केस: इसी महिला ने दो साल पहले गोरमी के रिटायर्ड शिक्षक पर झूठा केस किया था।
- अश्लील वीडियो जब्त: पुलिस ने दोनों महिलाओं के मोबाइल से डेढ़ दर्जन आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए।
- बड़ा संगठित गिरोह: इस रैकेट में चार वकील, कुछ पत्रकार और दर्जनभर पुरुष शामिल हैं।
इधर इन दोनों महिलाओं ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन महिलाओं के गिरोह में दर्जनभर लोग शामिल है। इनमें कुछ वकील और कुछ तथाकथित पत्रकार भी बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं। पुलिस सभी वीडियो की जांच कर रही है।
गिरोह में चार वकील, कुछ पत्रकार शामिल
महिलाओं का काम बुजुर्ग पुरुषों को फंसाना हैं। पुरुष साथियों का काम ब्लैकमेलिंग करके सौदेबाजी करना है। अगर मामला फंस जाए तो पुलिस और वकीलों का काम उनको बाहर निकलना और तथाकथित पत्रकारों का काम उनके पक्ष में खबरें निकालना है।
रिटायर्ड शिक्षक पर दर्ज कराया था रेप केस
इसके साथ ही शादी करने का दवाब बनाया। जब उसने मना कर दिया तो गोरमी थाने में शिक्षक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट तथा रेप का मामला दर्ज करा दिया। यह वही महिला है, जो एचआईवी पॉजिटिव है तथा जिसका 3 साल पहले से एचआईवी का इलाज चल रहा है।
वकील को भी किया ब्लैकमेल
बुजुर्गों को बनाते थे अपना शिकार
सुनियोजित तरीके से उनका वीडियो बनाया जाता। रुपए की मांग की जाती और जब रुपए नहीं मिलते तो पुलिस में मामला दर्ज करने का भय दिखाकर रुपए देने के लिए मजबूर किया जाता था।
इसमें पुलिस के कुछ लोग तथा वकील दबाव डालते थे, जिससे उनका काम और आसान हो जाता था। फंसने वाला व्यक्ति और उसका परिवार इस झंझट से बचने के लिए चुपचाप रुपए दे देता था।
कैमरे रखते थे तैयार
महिलाएं व्यक्ति को अपने जाल में फंसाती, साथी मिलकर वीडियो रिर्काड कर लेते। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। उसे इतना मौका ही नहीं दिया जाता कि वह कुछ सोच सके।
पुलिस के मुताबिक अभी जो वीडियो सामने आए हैं उनमें रिटायर्ड शिक्षक, बुजुर्ग तथा किसान शामिल है। लैपटॉप को खंगाला जा रहा है, उम्मीद है उसमें भी कुछ वीडियो सामने आ सकते हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
यह खबरें भी पढ़ें...
बुजुर्गों को फंसाने वाली हनी ट्रैप गिरोह का भांडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक
हनी ट्रैप पार्ट टू : पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी रेशू चौधरी और श्वेता जैन को माना, मोबाइल फॉरेंसिंक लैब जाएंगे
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad