वोटिंग के बीच भिंड की उम्मीदवार को वोटरों ने घेरा, सुनाई खरी-खरी

Pratibha ranaa | May 07, 2024, 11:04 IST
Share
बीजेपी
बीजेपी

भिंड जिले में वोट देने आए लोगों का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय सिर्फ चुनाव के दौरान प्रचार करती नजर आती है। इसके अलावा वो पूरे 5 साल कभी भी दिखाई नहीं देती है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में कुल 9 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है। वहीं वोटिंग के बीच भिंड लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को मतदान के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा है। ( Bhind Lok Sabha seat )

BJP प्रत्याशी पर भड़के वोटर्स

दरअसल भिंड लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और प्रत्याशी संध्या राय ( sandhya rai ) वोट डालने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें लोगों की नारजगी का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उन्हें कहा कि कभी गांव के चक्कर भी लगा लिया करो। हम आपको वोट तो दे रहे है, लेकिन कभी आप गांव में आकर वहां का हाल भी देख लिया करें।

जनता के संध्या से सवाल

लोगों का कहना है कि संध्या राय ( sandhya rai ) सिर्फ चुनाव के दौरान प्रचार करती नजर आती है। इसके अलावा वो पूरे 5 साल कभी भी दिखाई नहीं देती है। वहीं जनता की नाराजगी को लेकर संध्या राय ने कहा कि लोगों की भावना है, मेरे क्षेत्र की जनता चाहती है कि उनके सेवक के रूप में मैंने पहले भी काम किया है और आगे भी करती रहूंगी। अब जब सेवा करूंगी तो निश्चित तौर पर उनके बीच में भी जाऊंगी। जनता की नाराजगी को उन्होंने प्रेम बताया है।

Tags:
  • Sandhya Rai
  • बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय
  • Bhind Lok Sabha seat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज