विधायक के भाई ने खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली गोली

भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहूलुहान हाल में पड़े थे।

author-image
Ravi Singh
New Update
suicide
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भितरवार विधानसभा ( Bhitarwar  ) से भाजपा विधायक मोहन राठौर ( Mohan Rathore ) के भाई अशोक राठौर ( Ashok Rathore ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या ( suicide ) कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्रताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।

लाइसेंसी  रिवॉल्वर  से मार ली गोली

शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 साल के अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 साल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CSP अशोक सिंह जादौन का कहना है कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहूलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये खबर भी पढ़ें...

Bhopal Honeytrap Case : हनी ट्रैप में फंसे एडिशनल कलेक्टर , धमकी देकर मांगे 2 करोड़

 लंबे समय से बीमार थे

प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनकी आत्महत्या की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पड़ताल के लिए पहुंची है। खबर लिखे जाने तक पड़ताल जारी थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

आत्महत्या Bhitarwar भितरवार मोहन राठौर Mohan Rathore अशोक राठौर Ashok Rathore