Bhopal Honeytrap Case : हनी ट्रैप में फंसे एडिशनल कलेक्टर , धमकी देकर मांगे 2 करोड़

Deeksha Nandini Mehra | Jun 08, 2024, 15:57 IST
Share
bhopal news
Bhopal Honeytrap Case

आरोपी महिला ने रीवा में 32 लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले दर्ज करवाए थे, जिसे कोर्ट ने झूठ मानते हुए खारिज कर दिया था। पुलिस का कहना है कि अभी 32 मामले सामने आए हैं।

Bhopal Honeytrap Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला ने एडिशनल कलेक्टर को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर 2 करोड़ की डिमांड की। पीड़ित अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम की हबीबगंज थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी मध्य प्रदेश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री के ओएसडी है।

ये खबर पढ़िए ...क्यों पिता ने अपनी साढ़े तीन माह की बेटी का मर्डर कर उसके शव को दफना

महिला ने 32 लोगों पर लगाया महिला उत्पीड़न का आरोप


जानकारी के अनुसार महिला समाजसेवी के नाम पर ओएसडी से पहली बार मुलाकात करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी महिला के जब क्राइम रिकॉर्ड खंगाले तो उसके खिलाफ दर्ज मामले देख चौक गई। आरोपी महिला ने रीवा में 32 लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले दर्ज करवाए थे, जिसे कोर्ट ने झूठ मानते हुए खारिज कर दिया था। पुलिस का कहना है कि अभी 32 मामले सामने आए हैं, जांच में और भी मामले सामने आ सकते हैं। आरोपी महिला रीवा के रहने वाली है।

ये खबर पढ़िए ...उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलने के लिए विभागाध्यक्ष की लिखित अनुमति जरूरी, नहीं तो होगा एक्शन

पैसे ऐंठने के लिए देती धमकी


बताया जा रहा है कि शहर के कई और बड़े रसूखदारों को महिला शिकार बना चुकी है। आरोपी महिला जब किसी अधिकारी या बड़े रसूखदार से पहली बार मिलती तो खुद को समाजसेवी का बताती थी। फिर धीरे-धीरे अधिकारी के करीब जाती थी। इसके बाद महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करती थी। जानकारी ये भी निकाल कर सामने आई है कि रीवा में एक पुलिस अधिकारी ने आरोपी महिला से परेशान होकर थाने से खुद का तबादला तक करा लिया था।

ये वीडियो भी देखें....

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल हनीट्रैप केस | एडिशनल कलेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाया | बलात्कार केस में फंसाने की धमकी | आरोपी महिला गिरफ्तार

Tags:
  • आरोपी महिला गिरफ्तार
  • Bhopal Honeytrap Case
  • भोपाल हनीट्रैप केस
  • एडिशनल कलेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाया
  • बलात्कार केस में फंसाने की धमकी
सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई

By Saurabh Mishra

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?

By Sandeep Kumar

अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

By Ashish Bhardwaj

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग