जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
Jageshwar prasad | Oct 04, 2026, 15:22 IST
कलाम एकेडमी में एक शिक्षक ने छात्र को पीटा। वीडियो वायरल होने पर छात्र सड़कों पर उतर आए।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कोचिंग सेंटर में छात्रों ने शिक्षक के द्वारा छात्र की पिटाई की घटना पर विरोध किया। घटना की शुरुआत एक नोट से हुई थी, जिसे छात्र ने शिक्षक को भेजा था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद छात्र और उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर कोचिंग में छात्र की पिटाई।
- वीडियो वायरल होते ही सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स।
- पर्ची पर लिखी बात पर भड़का शिक्षक।
- एकेडमी ने शिक्षक को किया निष्कासित।
- छात्र की सार्वजनिक माफी की मांग।
क्या हुआ था?
जयपुर की कलाम एकेडमी में एक शिक्षक के छात्र से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। संस्थान ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक प्रवीण दान चारण को एकेडमी से हटा दिया। #jaipur #rajasthan https://t.co/4FhEjKvnRa
— test test (@TestT12452) October 4, 2026
वीडियो में क्या दिखा?
वहीं छात्रों ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं। लेकिन उस समय ध्यान नहीं दिया गया। छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे धमकी दी कि सिरोही में जाकर पूछ लेना, मेरा नाम चलता है। मैं हिस्ट्रीशीटर रहा हूं। मेरे ऊपर सात-सात केस चल चुके हैं।
एकेडमी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि शिक्षक ने सिर्फ 5 महीने पहले जॉइन किया था। अब इंस्टीट्यूट में चाहे सीकर हो या जयपुर, भविष्य में उनके लिए कोई एंट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र हमारे लिए प्रायोरिटी हैं। ऐसी घटना कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एफआईआर को तैयार?
उन्होंने कहा कि एफआईआर में संस्थान भी पार्टी बनेगा। रात में बच्चे से बात हुई थी, सुबह 10 बजे उसे आना था। सुबह 7 बजे से वे संस्थान में उसका इंतजार कर रहे हैं। आने के बाद वे उसके साथ थाने जाएंगे।
छात्र की मांग
छात्र के परिजनों ने कहा कि वे पढ़ने के लिए बच्चों को भेजते हैं, मार खाने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि यह गुरु नहीं, गुंडा है। सार्वजनिक रूप से बच्चे के स्वाभिमान पर चोट आई है। इसलिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और टीचर की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन
चेन्नई में बोले राहुल गांधी: लोकतंत्र पर हमला करने वालों को कीमत चुकानी होगी, स्क्रीन पर चला मोगेंबो खुश हुआ
By Sanjay Dhiman
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मांगा 30 दिन का हिसाब, बूथों पर संगठन सक्रिय या सिर्फ कागजी तैयारी?
By Ramanand Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी 11 अक्टूबर को जारी कर सकती है पहली लिस्ट, कांग्रेस में 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार तय होने के आसार
By Raghvendra Singh Rathore
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा की नियुक्ति पर सवाल, सीएम की मंजूरी कहां?
By Ramanand Tiwari
mp top news: स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा
By Sanjay Dhiman
बिहार में राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले-विपक्ष का काम समाज में अराजकता फैलाना नहीं है
By Sandeep Kumar
CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।
By Umeshwari Baghel