सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
Umeshwari Baghel | Oct 04, 2026, 15:20 IST
आकांक्षा-धीरज विवाद पर थाने में हंगामा
अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और भाजपा नेता धीरज सिंह के बीच चल रहा विवाद रविवार को थाने तक पहुंच गया। दोनों का आमना-सामना अंबिकापुर के घड़ी चौक इलाके में हुआ। यहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। मामला गाली-गलौज तक पहुंचने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता धीरज सिंह को पुलिस वाहन से थाने लेकर गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा आकांक्षा-धीरज विवाद
- घड़ी चौक पर आमने-सामने आए दोनों पक्ष
- धीरज सिंह को पुलिस वाहन से ले गई कोतवाली
- पुलिस कार्रवाई पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
- टीआई चेंबर में CSP से हुई तीखी नोकझोंक
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
पिछले कुछ दिनों से भाजपा के सरगुजा जिला पदाधिकारी धीरज सिंह को लेकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे थे। आरोप है कि कुछ पोस्ट में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। दूसरी तरफ धीरज सिंह के समर्थक भी सोशल मीडिया पर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया।
होटल के पास हुआ आमना-सामना
मौके पर विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और धीरज सिंह को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई। आकांक्षा टोप्पो और उनके साथ मौजूद वीडियोग्राफर निजी वाहन से थाने पहुंचे।
पुलिस के तरीके पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
CSP से हुई तीखी बहस
इसी दौरान बातचीत का माहौल गर्म हो गया। भाजपा नेताओं और सीएसपी के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। बहस के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से पुलिस कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए गए। मामला इतना बढ़ा कि थाने के अंदर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे।
पहले भी शिकायतों की बात आई सामने
फिलहाल ताजा विवाद में पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। दोनों पक्षों की ओर से क्या शिकायत दी गई और आगे क्या कार्रवाई होगी, यह पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगा।
FAQ
- आकांक्षा टोप्पो और धीरज सिंह के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ था?
विवाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा टोप्पो द्वारा राजनीतिक नेताओं के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण शुरू हुआ। धीरज सिंह के समर्थकों ने भी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट किए, जिससे मामला बढ़ गया। - पुलिस ने धीरज सिंह को कोतवाली क्यों लाया ?
मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने धीरज सिंह को सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद के बाद पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गया, जबकि आकांक्षा टोप्पो अपने साथी वीडियोग्राफर के साथ निजी वाहन से थाने गईं। - भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर क्यों सवाल उठाए?
भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि जब विवाद में दोनों पक्ष शामिल थे, तो सिर्फ धीरज सिंह को ही पुलिस वाहन से थाने क्यों ले जाया गया, और उन्होंने आकांक्षा टोप्पो को भी इसी तरह पुलिस द्वारा ले जाने की मांग की।
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
By Jageshwar prasad
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
By Ashish Bhardwaj
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग
By Sanjay Gupta
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
By Umeshwari Baghel
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
By Harish Divekar
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!
By Aman Vaishnav
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
By Ashish Bhardwaj