टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

Ashish Bhardwaj | Oct 04, 2026, 15:15 IST
Share
आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल
आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की हत्या ने स्थानीय समुदाय में एक घातक चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोग अब जीपों के संचालन का विरोध कर रहे हैं, जबकि जीप संचालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से सरकारी नौकरियों और मुआवजे की मांग की है।

जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड फिर गरमा गया है। जीपों का संचालन दोबारा शुरू होते ही रविवार को बवाल हो गया। स्थानीय लोग आमेर जीप संचालन का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए।

उनकी मांग साफ है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए जीपें पूरी तरह बंद रहें। वहीं जीप संचालक भी आमेर थाने पहुंच गए। उनका कहना है कि एक महीने से उनकी कमाई ठप है।

आमेर जीप संचालन का विरोध क्यों

परिजनों का कहना है कि जीपें फिर से चलाई जा रही हैं। उनके मुताबिक करीब 40 जीपें बाजार में लाई गई हैं। परिवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध किया।

मनीष सोनी की पत्नी पूनम सोनी ने परिवार की बात रखी। उनका आरोप है कि जीपें अवैध रूप से चल रही हैं। उनका यह भी आरोप है कि कुछ लोग नशे में जीप चलाते हैं। उनके मुताबिक इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।

पूनम सोनी बोलीं, परिवार सुरक्षित नहीं

पूनम सोनी जो की मृतक टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की पत्नी है उन्होने कहा फिर से कोई घटना हो सकती है। हमारा परिवार और बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारे परिवार को न्याय चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। वे अनधिकृत (बिना मंजूरी वाले) जीप संचालन पर रोक चाहते हैं।

आमेर टूरिस्ट गाइड हत्याकांड कैसे हुआ

अब जरा पीछे चलते हैं। आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा के मुताबिक 7 सितंबर को विवाद हुआ था। झगड़ा टूरिस्ट को ले जाने की बात पर हुआ। यह विवाद जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच था।

पुलिस के मुताबिक झगड़ा बढ़ा और चाकूबाजी हो गई। घायल मनीष सोनी को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 सितंबर की अल सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी आजम खान को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने घटना के बाद मुकदमा दर्ज किया। थाना अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने Manish Soni murder case में आरोपी आजम खान को तुरंत पकड़ा।

Amer tourist guide murder के बाद से आमेर में जीपें बंद थीं। अब संचालकों ने इन्हें फिर से चलाना शुरू किया। इसी पर लोगों ने विरोध जताया है। जयपुर क्राइम न्यूज में यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

मनीष सोनी के परिवार को मुआवजा कब

परिजनों के मुताबिक हत्या को करीब एक महीना हो गया है। उनका कहना है कि अब तक मुआवजा नहीं मिला है। बाकी मांगें भी पूरी नहीं हुई हैं।

8 सितंबर को परिजन और स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग रखी थी। प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनी, तब धरना खत्म हुआ।

50 लाख रुपए की मदद पर बनी थी सहमति

समझौते में 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तय हुई थी। इसमें 31 लाख रुपए प्रशासन की तरफ से थे। बाकी 19 लाख रुपए स्थानीय व्यापारी और भामाशाह (दानदाता) देने वाले थे।

इसके अलावा एक संविदा (तय समय के कॉन्ट्रैक्ट वाली) नौकरी पर सहमति बनी। परिवार को एक डेयरी बूथ देने की बात भी तय हुई। आरोपी के खिलाफ केस ऑफिसर स्कीम के तहत कार्रवाई पर भी सहमति बनी थी। इस स्कीम में एक तय अफसर केस की पैरवी पर नजर रखता है।

जीप संचालकों का दर्द क्या है

दूसरी तरफ जीप संचालक एकजुट होकर आमेर थाने पहुंचे। उन्होंने जीपें फिर से चलाने की मांग रखी। संचालकों के मुताबिक करीब एक महीने से संचालन बंद पड़ा है।

उनका कहना है कि इससे परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। आमेर महल जयपुर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जीपें बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
04 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में 2013 की लिपिक भर्ती में 1051 नियुक्तियां संदिग्ध साबित हुई हैं। राज्यस्तरीय जांच में तीन जिलों से असामान्य गतिविधियों की रिपोर्टें सामने आई हैं। जांच में अनुभव और कंप्यूटर प्रमाण-पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। इस सिलसिले में अधिकारियों की भूमिका और पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की मांग उठाई गई है, जिला परिषदों को सेवा समाप्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

पर्यटन कारोबार पर असर का डर

संचालकों का डर साफ है। सीजन की शुरुआत में ही अ व्यवस्था से आमेर की छवि बिगड़ सकती है। इसका असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है।उन्होंने चार विभागों से मिलकर हल निकालने की मांग की है। इनमें पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस शामिल हैं।एक तरफ सुरक्षा का सवाल है, दूसरी तरफ रोजी-रोटी का।

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
04 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के संदर्भ में कड़े कदम उठाए गए हैं, जिसके चलते जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। हत्या के बाद पांच मुख्य आरोपियों को हिरासत में रखा गया है, और उनका मामला अदालत में चल रहा है। उच्च न्यायालय ने उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया है, और जांच एजेंसी ने बेहद गंभीर साक्ष्य पेश किए हैं।

प्रशासन के सामने क्या चुनौती?

एक पक्ष मनीष सोनी की मौत के बाद सुरक्षा की गारंटी मांग रहा है। दूसरा पक्ष अपनी रोजी-रोटी बचाने की गुहार लगा रहा है। आमेर महल जयपुर की बड़ी पहचान है और पर्यटन सीजन सामने है। क्या प्रशासन दोनों पक्षों को साथ बिठाकर कोई रास्ता निकालेगा? आमेर टूरिस्ट गाइड हत्याकांड के बाद परिवार की नजर अब समझौते पर अमल पर टिकी है।

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज
04 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर के मानसरोवर इलाके में साइबर ठगों द्वारा फर्जी बैंक खातों का मामला सामने आया है। पुलिस ने सचिन सिंह और सोनू मोटवानी को गिरफ्त में लिया है, जिनका संदिग्ध खातों से संबंध है। अब तक 34 शिकायतें और 12.59 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर हुआ है। आरोपियों ने अपने और दोस्तों के नाम पर फर्जी खाते खोले थे।

Tags:
  • आमेर टूरिस्ट गाइड हत्याकांड
  • टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी
  • आमेर जीप संचालन
  • आमेर जीप संचालन का विरोध
  • आमेर महल जयपुर
  • जयपुर क्राइम न्यूज
  • Amer tourist guide murder
  • Manish Soni murder case
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व

By Umeshwari Baghel

कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!

By Aman Vaishnav

महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त

By Ashish Bhardwaj

लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

By Jageshwar prasad

जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल