भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन

Shreya Nakade | Jun 23, 2024, 08:09 IST
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट
भोपाल मेट्रो के कामर्शियल रन की शुरुआत सितंबर 2024 में होनी थी। प्रोजेक्ट की धीमी गति के चलते अब इसकी तारीख बदलकर जून 2025 कर दी गई है। हबीबगंज क्रॉसिंग पर बनने वाले स्टील ब्रिज के कारण काम में देरी हो रही है...

भोपाल- इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट ( bhopal indore metro project ) के संबंध में सीएम मोहन यादव ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की साथ समीक्षा बैठक की ( cm mohan yadav meeting with metro rail corporation )। इस बैठक में कॉर्पोरेशन की तरफ से कहा गया कि भोपाल में मेट्रो जून 2025 से पहले शुरू नहीं हो पाएगी।



इससे पहले अफसर लगातार सितंबर 2024 में आम लोगों के लिए मेट्रो शुरू करने का दावा कर रहे थे ( bhopal metro commercial run )। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तरफ से अफसरों को कहा गया कि चाहें तो थोड़ा और समय लें, पर इस बार जो तारीख बताएं तब तक काम पूरा हो जाना चाहिए।




हबीबगंज क्रॉसिंग पर बनने वाले स्टील ब्रीज के कारण देरी


अफसरों ने मेट्रो का काम पूरा न होने पर सफाई दी है। मेट्रो के काम में हबीबगंज क्रॉसिंग पर बनने वाले स्टील ब्रिज के चलते देरी हो रही है। पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट में यह स्टील का ब्रीज एक जरूरी हिस्सा है।




स्टील ब्रिज के लिए अब तक रेलवे ब्लॉक की परमिशन तक नहीं मिली है। अभी इसके लिए सिर्फ असेंबलिंग शुरू हुई है। जुलाई तक रेलवे ट्रैक के बाहरी हिस्से पर ब्रिज का काम हो जाना था। हालांकि काम की वर्तमान गति को देखकर यह मुमकिन नहीं लगता है।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फिर होगा विचार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली बैठक



तीन चरण में पूरा होगा भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट



ये खबर भी पढ़िए...



MP में दौड़ेंगी वंदे भारत मेट्रो, सीएम ने रेल मंत्री से की बात, दिल्ली से मिली हरी झंडी



इंदौर से उज्जैन के बीच चलेगी मेट्रो


समीक्षा बैठक में इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलने पर भी मुहर लग गई है। 2028 में सिंहस्थ को देखते हुए मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है।



नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर व भोपाल मेट्रो ट्रेन के चल रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने की स्वीकृति प्रदान की। इंदौर मेट्रो के लिए जन संगठन और जनप्रतिनिधियों ने जो सुझाव दिए हैं, उन पर अमल करने के निर्देश दिए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर से उज्जैन के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन, सीएम मोहन यादव ने लगाई मुहर, मंत्री विजयवर्गीय ने दी खबर



कब शुरू होगी भोपाल मेट्रो



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • भोपाल में मेट्रो
  • भोपाल में मेट्रो का काम
  • मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
  • भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट
  • bhopal indore metro project
  • cm mohan yadav meeting with metro rail corporation
  • bhopal metro commercial run
  • इंदौर से उज्जैन के बीच चलेगी मेट्रो
  • इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो
  • कब शुरू होगी भोपाल मेट्रो