भोपाल में निकलेगी 30 किमी की तिरंगा यात्रा, बनाए जाएंगे 500 स्वागत मंच, जानें कितनी तारीख को निकलेगा यह यात्रा

Sandeep Kumar | Aug 10, 2024, 20:25 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T200125.850
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T200125.850

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी भोपाल में आगामी 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। ये यात्रा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा निकालेंगे...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुजूर से विधायाक रामेश्वर शर्मा ( MLA Rameshwar Sharma ) आगामी 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। ये यात्रा 30 किलोमीटर लंबी होगी। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा कर्मश्री संस्था की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें भोपाल सहित आसपास के करीब 85 हजार नागरिकों के शामिल होने का अनुमान है।

इस रूट से निकलेगी यात्रा

तिरंगा यात्रा कोलार के मदर टेरेसा स्कूल (Mother Teresa School ) से प्रारंभ होकर बैरागढ़ के दीनदयाल उपाध्याय मंडी भैंसाखेड़ी तक जाएगी। इस रूट पर मंचों के माध्यम से जनता द्वारा देशप्रेमियों( patriots ) का अभिनंदन किया जाएगा।

b15ec72d-ad7
b15ec72d-ad7

यात्रा में 33 हजार वाहन होंगे शामिल

इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आयोजक संस्था कर्मश्री ने वाहनों का पंजीयन
(registration ) कराया गया है। संस्था अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ( MLA Rameshwar Sharma ) ने बताया कि अब तक 33 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों का यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन किया जा चुका है। अभी फिलहाल वाहनों के लिए पंजीयन जारी है।

यात्रा के दौरान इतने मंच सजेंगे

तिरंगा यात्रा 30 किलोमीटर के सफर में बीच मार्ग में करीब 500 से अधिक स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। इस यात्रा का स्वागत समाज का वर्ग करना चाहेगा। आम नागरिक, व्यापारी, युवा, और बुजुर्ग से लेकर तमाम सामाजिक संगठन स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

हर मन में देशभक्ति जगाना है : रामेश्वर शर्मा

तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि आज देश को एक ऐसा प्रधानसेवक मिला है जिसके एक आह्वान पर पूरा देश एकजुट हो जाता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का आहवान किया है। यात्रा का उद्देश्य है कि हर नागरिक के मन में देशभक्ति जगाना है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्‍य प्रदेश

Tags:
  • तिरंगा यात्रा
  • भोपाल में तिरंगा यात्रा
  • हर घर तिरंगा अभियान
  • MLA Rameshwar Sharma
  • बीजेपी विधायाक रामेश्वर शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज