भोपाल में एक और बच्ची से ज्यादती की खबर, पुलिस ने वैन में बैठे बच्चों के लिए बयान
Ravi Singh | Sept 21, 2024, 20:14 IST
bhopal aishbagh
राजधानी भोपाल में पांच साल की बच्ची से रेप की सूचना पुलिस को मिली है। स्कूल से घर पहुंची बच्ची ने मां से कहा कि स्कूल वैन में किसी अंकल ने गलत हरकत की। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे हैं।
Bhopal : राजधानी भोपाल से स्कूल वैन में एक बच्ची से ज्यादती की खबर है। मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामला एक दिन पुराना है। अब यह सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय बच्ची निजी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से घर पहुंचने पर उसने मां से कहा था कि वैन में अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की। इस पर घबराए परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।
बच्ची ने पहले कहा कि किसी ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जब इस तथ्य की पुष्टि नहीं हुई। पुलिसकर्मियों ने वैन में सवार दूसरे बच्चों से भी बात की, जब उन्होंने इस तरह की किसी घटना से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित बच्ची से दोबारा बात की गई। इस बार उसने कहा कि बैग टच हुआ था। यह घटनाक्रम होने के बाद परिवार वालों ने किसी भी तरह की रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने एहतियातन संबंधित क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाले हैं। साथ ही बच्चों के बयान की भी वीडियोग्राफी कराई है।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में मासूम से दरिंदगी के बाद स्कूल की मान्यता रद्द, फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की तैयारी
अब पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में सीडब्ल्यूसी के सामने बच्ची के बयान कराने के निर्देश दिए है। बच्ची की काउंसिलिंग कर यह भी जाना जाएगा कि वह किसी तरह के दबाव में तो नहीं है। किसी ने धमकाया तो नहीं है। इधर, पुलिस ने उस स्टोर के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं, जहां ड्राइवर ने वैन को पार्क किया था।
गौरतलब है कि भोपाल में अभी तीन साल की बच्ची से रेप का मामला शांत भी नहीं हुआ है। उसकी जांच चल रही है। स्कूल को सील कर दिया गया है। मान्यता रद्द करने की तैयारी है। आरोपी स्कूल का आईटी टीचर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटनाक्रम की जांच के लिए कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी का गठन किया है।
परिवार ने किया रिपोर्ट लिखवाने से इनकार
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में मासूम से दरिंदगी के बाद स्कूल की मान्यता रद्द, फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की तैयारी
पुलिस कराएगी बच्ची की काउंसिलिंग
पुराने केस की जांच एसआईटी को सौंपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari