बेटियां छुए आसमान, इस सोच के साथ मनाया अनोखे तरीके से जन्मदिन

Ravi Singh | Oct 16, 2024, 19:53 IST
Share
birthday celebration
birthday celebration

पेशे से मर्चेंट नेवी ऑफिसर बाबला असनानी ने अपनी दूसरी बेटी के पहले जन्मदिन पर प्राइवेट जेट बुक किया। आसमान में अपने परिवार के साथ उसका जन्मदिन मनाया।

भोपाल निवासी बाबला असनानी ने अपनी बेटी राध्या का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। पेशे से मर्चेंट नेवी ऑफिसर बाबला असनानी ने अपनी दूसरी बेटी के पहले जन्मदिन पर प्राइवेट जेट बुक किया। आसमान में अपने परिवार के साथ उसका जन्मदिन मनाया। बाबला असनानी दो बेटियों के पिता हैं। उन्हें दो बेटियों पर गर्व है। जन्मदिन के जश्न को नए आयाम देते हुए जेट को खूबसूरती से सजाया गया और विमान के आसमान में पहुंचने पर केक काटा गया। यह पल असनानी परिवार के लिए बेहद खास था।

आसमान की ऊंचाइयों पर केक काटा

बाबला का कहना है कि जब वे पहली बार पिता बने थे तो बेहद खुश थे। लेकिन दूसरी बार भी उन्हें संतान के रूप में बेटी चाहिए थी। भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली और दूसरी बार उनके घर बेटी ने जन्म लिया। बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने परिवार के लिए प्राइवेट जेट बुक किया। परिवार राजभोज एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना हुआ। जेट में जन्मदिन की सजावट की गई और जब जेट आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा था, तब केक काटा गया।

एक बेटी 10 बेटों से बेहतर

बाबला असनानी की पत्नी पेशे से सीए हैं। असनानी दंपत्ति अपनी दोनों बेटियों को बेहतर परवरिश, दुनिया की हर खुशी देना चाहते हैं। उन्हें जिंदगी में खुलकर जीना सिखाना चाहते हैं। उनका कहना है कि जैसे आज उनकी बेटियों ने आसमान में अपना जन्मदिन मनाया है, वैसे ही भविष्य में उनकी बेटियां आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। साथ ही उनका कहना है कि आज भी समाज में लोग बेटे चाहते हैं, लोग बेटे के जन्म की दुआ करते हैं लेकिन हमें कभी बेटा नहीं चाहिए था। हमारी बेटियां ही हमारे लिए सबकुछ हैं। एक बेटी 10 बेटों से बेहतर है। बेटे शायद ही अपने माता-पिता का उतना ख्याल रखते हैं जितना बेटियां रखती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • जन्मदिन
  • BIRTHDAY CELEBRATION
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई