40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू, लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ दबोचा... कैमिकल से धुलवाए हाथ

Ravi Singh | Aug 23, 2024, 20:33 IST
Share
ं
ं

लोकायुक्त टीम एक बाबू को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3 लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

Bhopal : राजधानी भोपाल में लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार, 24 अगस्त को एक बाबू को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3 लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। पीड़ित किसान ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की तो टीम ने दबिश देकर बाबू को दबोच लिया।

एसपी मनु व्यास ने बताया, लोकायुक्त भोपाल की टीम ने भोपाल विकास प्राधिकरण ( BDA ) कार्यालय में सहायक ग्रेड-1 के बाबू तारकचंद दास को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एक किसान ने बाबू की शिकायत की थी।

यह है मामला

भोपाल के रत्नागिरी रायसेन रोड, पिपलानी में शिकायतकर्ता किसान का मकान है। उसकी लीज के नवीनीकरण के लिए किसान छह महीने से चक्कर काट रहा था। उसने फिर बाबू तारकचंद से बात की तो उसने रिश्वत में 3 लाख 35 हजार रुपए की मांग की। किसान ने जब इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो बाबू 40 हजार रुपए में मान गया।

बाबू को घर से रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जब बाबू को 40 हजार रुपए देना तय हुआ तो किसान ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। टीम ने किसान की शिकायत को सही पाया तो प्लान बनाया और किसान को रुपए लेकर बाबू के पंचशील नगर स्थित निवास पर भेजा। जैसे ​ही किसान ने बाबू को रुपए दिए तो लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • रिश्वत
  • BDA Bhopal
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लोकायुक्त टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई