भोपाल BHEL में ऑयल टैंकों में धमाका: आग से उठी 20 फीट ऊंची लपटें, देखें वीडियो

Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 14:08 IST
Share
mp news bhel
mp news bhel

BHEL भोपाल में ऑयल टैंकों में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 8 फायर ब्रिगेड और CISF टीम मौके पर तैनात। धुएं का गुबार करीब 15 किलोमीटर दूर से भी साफ देखा गया।

MP News: भोपाल (Bhopal) के भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कैंपस में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर 9 के पास वेस्ट मटेरियल सेक्शन में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ऑयल टैंकों में ब्लास्ट के कारण लगी। चंद मिनटों में आग इतनी फैल गई कि हजारों पेड़-पौधे इसकी चपेट में आ गए।

धुएं का गुबार 15 किलोमीटर दूर से दिखा

भोपाल में BHEL कैंपस की आग की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार करीब 15 किलोमीटर दूर से भी साफ देखा गया। फैक्ट्री के अंदर से 20 फीट तक लपटें उठ रही थीं। घटना के बाद से BHEL प्रशासन ने किसी भी संभावित नुकसान की पुष्टि नहीं की है, जबकि फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर नियंत्रण में जुटी रहीं।

8 फायर ब्रिगेड और 4 टैंकरों की तैनाती

आग की सूचना मिलते ही मौके पर फौरन BHELकी चार फायर ब्रिगेड और नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड रवाना की गईं। इनके साथ ही चार पानी के टैंकर भी आग बुझाने में लगे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंडीदीप से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से कैंपस सील,

फिलहाल BHEL कैंपस में सुरक्षा के लिहाज से किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जहां आग लगी है, वह गेट नंबर 9 से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि फैक्ट्री मुख्य क्षेत्र आग वाली जगह से दूर है, फिर भी अंदरूनी हलचल और डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें... FIITJEE के मालिक डीके गोयल के ठिकानों पर छापेमारी, कोचिंग ने भोपाल-इंदौर के पेरेंट्स के भी करोड़ों रुपए ऐंठे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में BHEL
  • BHEL
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती