रेल मदद पर यात्रियों की शिकायतों का तुरंत समाधान कर रहा भोपाल रेल मंडल

Vikram Jain | Nov 16, 2024, 23:14 IST
Share
Bhopal Railway Division
Bhopal Railway Division

भोपाल रेल मंडल में वार रूम माध्यम से 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुना जा रहा है। ‘रेल मदद’ पोर्टल और एप से यात्रियों की सहायता की जा रही है। औसत 44 मिनट में शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। इसी के साथ सफर को लेकर यात्रियों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जा रहा है। भोपाल रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के साथ ही उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए तत्पर है। इस उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (DRM) देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ‘रेल मदद’ पोर्टल और एप पर 24x7 रेल यात्रियों की सहायता कर शिकायतों का निपटारा जा रहा है।

24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुन रहे रेलवे कर्मचारी

भोपाल रेल मंडल में वार रूम माध्यम से 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुना जा रहा है। ‘रेल मदद’ पोर्टल और एप पर यात्रियों की सहायता की जा रही है। इसके माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें और सुझाव आसानी से दर्ज कर सकते हैं, और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

रेलवे ने यात्रियों की शिकायत और सुझावों के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 सहित सभी माध्यमों को ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल और एप में एकीकृत कर दिया है। शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जा रहा है। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को सूचना दी जाती है और उनसे फीडबैक भी मांगा जाता है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार किया जा सके।

15 हजार 338 शिकायतों का निपटारा

बता दें कि भोपाल मंडल में यात्रियों की शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 17 जून 2024 से मॉडर्न 'वार रूम' की स्थापना की गई थी। 17 जून से 31 अक्टूबर 2024 तक इस वॉर रूम के माध्यम से 15 हजार 338 शिकायतों का निपटारा किया गया, जिसमें यात्रियों द्वारा दिए गए बेहतर फीडबैक का प्रतिशत उच्च रहा है। इस वार रूम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना है। इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे सातों दिन शुरू रहता है, यहां कम्प्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल और बड़े स्क्रीन का इस्तेमाल कर पर्यवेक्षक और कर्मचारी तैनात रहते हैं। वार रूम ने बेहतरीन परिणाम दिए है।

यात्री की शिकायतों का हो रहा समाधान

भोपाल मंडल में वर्तमान में यात्रियों की शिकायतों का समाधान का औसत 47 मिनट में किया जा रहा है, जो कि पश्चिम मध्य रेलवे में सबसे अच्छा है। कई विभाग के अधिकारी- कर्मचारी जैसे वाणिज्य, विद्युत, मेडिकल, रेल सुरक्षा बल आदि शिकायतों को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 24 घंटे यात्री सेवा में कार्य कर रहे हैं।

45 मिनट में शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) में भोपाल मंडल को ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल पर टोटल 41 हजार 911 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण शत प्रतिशत किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली 6 महीने (अप्रैल से सितंबर 2024) में भोपाल मंडल को 22 हजार 660 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान औसतन 45 मिनट के भीतर कर शत प्रतिशत निपटान सुनिश्चित किया गया।

बिलासपुर एक्सप्रेस में लगाया अतिरिक्त स्लीपर कोच

यात्रियों की सुविधा को लेकर रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों में स्थाई और अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इनमें से कई ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के कोच भी लगाए हैं। अब अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया गया है।

  • गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से 16 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन में रीवा स्टेशन से 17 नवंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • Bhopal Railway Division
  • भोपाल रेल मंडल
  • bhopal news hindi
  • डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी
  • रेल मदद ऐप
  • रेल मदद ऐप क्या है
  • रेल मदद ऐप पर शिकायत
  • भोपाल रेल मंडल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी
  • प्रबन्धक सौरभ कटारिया
  • Rail Madad
  • यात्रियों की शिकायतों का समाधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज