भोपाल में बस चेकिंग के दौरान नशे में धुत मिला स्कूल बस ड्राइवर

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 14, 2025, 14:45 IST
Share
Bus checking campaign
Bus checking campaign

भोपाल में बसों की चेकिंग अभियान शुरू, जिसमें 126 बसें तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) की धाराओं में कार्रवाई की गई।

MP News:भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर बसों की चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत शहर भर में कुल 19 चेकिंग पॉइंट बनाए गए थे। इन चेकिंग पॉइंट्स पर दिनभर में 410 स्कूल और कॉलेज की बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान, 126 बसें तय मानकों पर खड़ी नहीं उतरीं और इन पर मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) की धाराओं में कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान दानिश चौराहे पर एएसआई प्रेमनारायण ने एक बस को रोका, जिसमें आनंद स्कूल की बस का चालक राधेश्याम नशे में धुत मिला। चालक के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे और उसने ड्राइवर की वर्दी भी नहीं पहनी थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

31 मई तक होगी चेकिंग

डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि यह अभियान 31 मई तक जारी रहेगा और इसकी निगरानी नियमित रूप से की जाएगी।

परिवहन विभाग में कर्मचारियों की कमी

भोपाल में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक और महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया - परिवहन विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी। प्रदेशभर में लगभग 46,000 शैक्षणिक और यात्री बसें रजिस्टर्ड हैं, लेकिन इनकी चेकिंग करने के लिए जिम्मेदार रीजनल ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर (आरटीआई) और ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) की संख्या केवल 66 है। विभाग में कुल 910 पद खाली हैं, जिसमें डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से लेकर अन्य विभागीय कर्मचारियों के 910 पद खाली हैं।

इसके चलते, चेकिंग की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को सौंपनी पड़ी। चेकिंग के दौरान, इक्का-दुक्का पॉइंट्स को छोड़कर किसी भी चेकिंग पॉइंट पर भोपाल आरटीओ की टीम मौजूद नहीं थी।

ये भी पढ़ें:

परिवहन विभाग ने खरीदे 360 बॉडी वॉर्न कैमरे, अवैध वसूली रोकने शुरू हुई वाहनों की चेकिंग

ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर में वाहन कम आ रहे हैं

भोपाल में कान्हासैया में स्थापित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) में फिटनेस जांच के लिए वाहनों की संख्या कम हो गई है। यह टेस्टिंग स्टेशन जुलाई 2024 से कार्यरत है, लेकिन यहां की मशीनें बारीकी से खामियों की पहचान कर रही हैं, जिससे वाहन बार-बार रिजेक्ट हो जाते हैं। इससे वाहन मालिकों का सेंटर पर आना कम हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह स्थिति समस्या उत्पन्न कर सकती है, क्योंकि वाहन फिटनेस के लिए अब वाहन सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री
  • चेकिंग
  • motor vehicle act
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज