सीएम के काफिले में जुटी रही पुलिस, तड़पते रहे दंपती, पति की मौत
Ravi Singh | Nov 18, 2024, 17:47 IST
Bhopal CM Mohan Yadav convoy accident
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर एक बाइक सवार दंपती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया, क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का काफिला वहां से गुजर रहा था।
सीएम का काफिला जहां से भी गुजरता है, सड़क खाली हो जाती है। किसी भी घटना के संज्ञान में आने के बाद सीएम का काफिला भी रुकवा दिया जाता है। आपने कई बार सुना होगा कि सीएम ने काफिला रुकवाकर हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। लेकिन राजधानी भोपाल में इसके उलट हुआ है। रविवार रात 17 नवंबर को भोपाल की वीआईपी रोड पर बाइक सवार दंपत्ति सड़क हादसे में घायल हो गए, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया, क्योंकि वहां से मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का काफिला गुजर रहा था।
भोपाल के वीआईपी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। पति-पत्नी करीब आधे घंटे तक लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते रहे। मौके पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला वहां से गुजरा। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि घायल सड़क किनारे दर्द से तड़प रहे थे। सीएम के काफिले ने उन्हें वहां से हटाया और ले गए। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान आकाश मालवीय (उम्र 25 वर्ष) पुत्र नरेश मालवीय निवासी न्यू जेल रोड गोंदीपुरा के रूप में हुई है। वह मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। तीन साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। रविवार रात वह अपनी पत्नी परी मालवीय के साथ ससुराल में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कमला पार्क इलाके में जा रहा था। तभी वीआईपी रोड पर होटल नूर-उस-सबा के पास उसका एक्सीडेंट हो गया।
इससे पहले 22 मार्च 2016 को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। अगर शिवराज सिंह चौहान का काफिला उस जगह से नहीं गुजरता जहां वह खून से लथपथ पड़ा था। विधानसभा के बाहर उसे बस ने टक्कर मार दी थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था। लेकिन, दर्द से कराह रहे युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसकी मौत हो गई।
इलाज में देरी के कारण हुई युवक की मौत
रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे
शिवराज सिंह चौहान के समय भी हो चुकी है घटना
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava