जनता दिनभर सड़क पर करती रही इंतजार, नहीं लगा सीएम का दरबार

Vikram Jain | Jan 06, 2025, 20:47 IST
Share
bhopal cm mohan yadav janta darbar disappointment
सड़क पर मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे लोग। Photograph: (the sootr)

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहले जनता दरबार में फरियादियों को निराशा का सामना करना पड़ा। सीएम की व्यस्तताओं के कारण वह जनता दरबार में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते लोग इंतजार करते रहे।

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पहला जनता दरबार ही फीका रहा। इसकी बड़ी वजह रही, खुद सीएम (CM Mohan Yadav) का नहीं पहुंचना। प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आए फरियादी दिनभर सड़क पर मोहन का इंतजार करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री व्यवस्ताओं के चलते जनता दरबार में नहीं पहुंच सके। इसे लेकर लोग निराश नजर आए।

सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात

दरअसल, राजधानी भोपाल में सीएम डॉ.मोहन यादव के जनता दरबार लगाने की खबर सुनकर प्रदेश के कई हिस्सों से अपनी समस्याएं लेकर लोग सीएम हाउस पहुंचे थे, पर सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों से आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण का विश्वास दिलाया।

एमपी के लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 2 लाख रुपए में मकान

केस 01. 334 किमी दूर बुरहानपुर से आई सीएम से मिलने

334 किलोमीटर दूर बुरहानपुर से भोपाल आई सरिता ने दो लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। उन्होंने बताया, कुछ लोग हमें लगातार परेशान कर रहे हैं। घर की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया है। बाथरूम के बाहर कैमरे लगा दिए हैं, जहां हमारी बच्चियां नहाती हैं। मैं कई बार भोपाल आकर शिकायत कर चुकी हूं। हर बार अधिकारी किसी न किसी बात को आवेदन लेकर चलता कर देते हैं। आज सोचा था सीएम को पूरी बात बताउंगी, पर उनसे मुलाकात नहीं हो गई।

सीएम मोहन यादव ने 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को किया रवाना

केस 02. सम्मान करने पहुंचे थे, नहीं मिले सीएम

जनता दरबार के बीच कुछ ऐसे किसान भी पहुंचे, जो सीएम से मुलाकात कर उन्हें हल भेंट करते हुए सम्मान करना चाहते थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। सीहोर के चंदेरी गांव के किसान एमएस मेवाड़ा अन्य किसानों के साथ हल लेकर आए थे। उन्होंने कहा, किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात होती तो सीएम को साफा बांधकर उनका सम्मान भी करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

cm mohan yadav janta darbar 2
cm mohan yadav janta darbar 2

सीधा संवाद बनाने की कवायद

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जनवरी से मुख्यमंत्री निवास में जनता दरबार की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन पहला ही दरबार फीका रहा। लोगों को निराशा हाथ लगी। जनता दरबार का मकसद आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री स्वयं जनता की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों के साथ तत्काल समाधान निकालेंगे।

cm mohan yadav janta darbar
cm mohan yadav janta darbar

BJP ने पार्षद कमलेश कालरा और MIC मेंबर जीतू यादव को थमाया नोटिस

उमा और शिवराज भी बढ़े थे राह पर

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी जनदर्शन और जनसुनवाई की व्यवस्था की गई थी। उमा भारती ने कुछ समय जनदर्शन कार्यक्रम चलाया था, जिसमें वह जनता से मिलती थीं, लेकिन भीड़ की वजह से इसे बाद में बंद कर दिया गया। शिवराज के कार्यकाल में भी यह व्यवस्था ज्यादा कारगर नहीं रही।

तीन दशक पुरानी मांग होगी पूरी, भोपाल से 30 किमी पास हो जाएगा ये शहर

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • फरियादी
  • मोहन यादव का जनता दरबार
  • जनता दरबार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि