भोपाल लव जिहाद मामले में पूछताछ जारी, टीआईटी कॉलेज पहुंची महिला आयोग टीम
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 16:47 IST
Bhopal Love Jehad
भोपाल कॉलेज छात्राओं के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद (Love Jihad) केस की गहन जांच में महिला आयोग की टीम टीआईटी पहुंच कर जांच कर रही है।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) और कथित लव-जिहाद (Bhopal Love Jihad Case) के मामलों ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।
टीआईटी कॉलेज, रायसेन रोड में महिला आयोग की टीम ने कॉलेज प्रशासन, स्टाफ और पीड़ित छात्राओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों से लंबी पूछताछ की। जांच का मकसद था-क्या पीड़िताओं ने पहले कॉलेज प्रबंधन से कोई शिकायत की थी?
टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। छात्रावास, क्लासरूम और कैंपस की निगरानी व्यवस्थाओं की भी गहराई से पड़ताल हुई।
इस केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के अधिकारी भी महिला आयोग की टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने स्टाफ और विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत की।
ये भी पढ़ें:
भोपाल रेप केस की पीड़ित हिंदू छात्राओं का इंदौर तक पीछा कर शिकार बनाता था गिरोह
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को होटल रेडिसन में महिला आयोग और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक विशेष बैठक हुई। बैठक में केस की प्रगति, साक्ष्य और आगामी कदमों पर चर्चा हुई। इससे पहले शनिवार को टीम बाग सेवनिया थाने गई थी, जहां FIR दर्ज हुई थी।
महिला आयोग की टीम ने स्पष्ट कहा कि वह केवल जांच की मॉनिटरिंग ही नहीं कर रही, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव भी दे रही है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
![Timeline Love Jihad]()
thesootr links
इन मामलों की गहन जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की तीन सदस्यीय विशेष टीम भोपाल पहुंची है और घटनास्थल पर लगातार जांच कर रही है।
महिला आयोग की टीम पहुंची टीआईटी कॉलेज
सुरक्षा इंतज़ामों की जांच
SIT और महिला आयोग की संयुक्त जांच
ये भी पढ़ें:
भोपाल रेप केस की पीड़ित हिंदू छात्राओं का इंदौर तक पीछा कर शिकार बनाता था गिरोह
अहम बैठक
महिला आयोग ने जताई सख्त कार्रवाई की ज़रूरत
Timeline Love Jihad
ये दिए सुझाव
- पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाए
- कॉलेज में स्थायी महिला सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति
- छात्राओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू हो
दोषियों को मिले कड़ी सजा: निर्मल कौर
टीम की सदस्य और झारखंड की पूर्व DGP निर्मल कौर ने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़ित छात्राओं को न्याय मिले और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। टीम में हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मला नायक भी शामिल हैं, जो मौके पर मौजूद रहीं।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA