भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह
Amresh Kushwaha | Jun 18, 2025, 08:07 IST
congress-workers-fight
भोपाल में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक के दौरान विधायक और जिलाध्यक्ष पद के दावेदार के समर्थकों में मारपीट हो गई। बैठक में लात-घूंसे चले, मामला पुलिस पहुंचा।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक विवाद का केंद्र बन गई। यहां दो वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों में तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। मंगलवार को 9 मसाला रेस्टोरेंट में कांग्रेस की बैठक रखी गई। इस बैठक में विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदार सैयद साजिद अली अपने-अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू परिवार बाबा साहब के विरोधी
विवाद के दौरान बैठक में कांग्रेस की भोपाल पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर, विधायक महेश परमार, दिलीप सिंह गुर्जर, शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने हिंसा का रास्ता अपनाया।
ये खबर भी पढ़िए...जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने उठाए सरकार के इरादों पर सवाल, बीजेपी ने लगाए थे भ्रम फैलाने के आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से संबंधित थाने में शिकायती आवेदन दिए गए हैं। हालांकि किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विवाद में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विधायक आरिफ मसूद की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष के लिए आब्जर्वर ने 8 दावेदारों से की मुलाकात, 6 का पैनल जाएगा
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। इस प्रकार का सार्वजनिक विवाद संगठन की एकता और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। पार्टी नेतृत्व को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक... MLA चंद्राकर ने कांग्रेस पर किया तीखा वार
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए लिखा, कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता? संगठन सृजन की जगह अब संघर्ष सृजन हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब खुले मंच पर सामने आ रही है। इससे जनता में पार्टी की छवि और कमजोर हो रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कांग्रेस कार्यकर्ता | Congress Workers | कांग्रेस बैठक | एमपी कांग्रेस बैठक | Congress meeting | Arif Masood | arif masood news | Bhopal | MP News | Bhopal News | bhopal newsbhopal news hindi
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू परिवार बाबा साहब के विरोधी
जानें क्या था विवाद का कारण
बैठक की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सैयद साजिद अली ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी का ज़िक्र किया, माहौल तनावपूर्ण हो गया। साजिद के अनुसार, विधायक आरिफ मसूद ने उन्हें सवालिया लहजे में टोकते हुए कहा, "यहां क्यों आए हो?" जिस पर साजिद ने जवाब दिया कि वे भी जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं। इसी बहस के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों में तीखी बहस हुई, जो लात-घूंसे और गाली-गलौज तक जा पहुंची।
नेताओं की मौजूदगी में हुआ हंगामा
ये खबर भी पढ़िए...जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने उठाए सरकार के इरादों पर सवाल, बीजेपी ने लगाए थे भ्रम फैलाने के आरोप
पुलिस तक पहुंचा मामला
साजिद अली ने क्या कहा
सैयद साजिद अली ने कहा, मैंने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की थी। इसी से कुछ लोग नाराज हो गए। मसूद समर्थकों ने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू की। हमने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन यह साफ है कि मेरी दावेदारी से कुछ लोगों को दिक्कत है।
विधायक मसूद ने नहीं दी सफाई
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष के लिए आब्जर्वर ने 8 दावेदारों से की मुलाकात, 6 का पैनल जाएगा
कांग्रेस संगठन के लिए चुनौती
ये खबर भी पढ़िए...घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक... MLA चंद्राकर ने कांग्रेस पर किया तीखा वार
भाजपा का तंज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कांग्रेस कार्यकर्ता | Congress Workers | कांग्रेस बैठक | एमपी कांग्रेस बैठक | Congress meeting | Arif Masood | arif masood news | Bhopal | MP News | Bhopal News | bhopal newsbhopal news hindi
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA