दिग्विजय सिंह- सिपाही के पास इतनी संपत्ति, मंत्री के पास कितना होगा?

Ravi Singh | Dec 22, 2024, 17:53 IST
Share
Bhopal Constable Saurabh Sharma Digvijay Singh
Bhopal Constable Saurabh Sharma Digvijay Singh Photograph: (the sootr )

भोपाल में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में करोड़ों रुपए नकद, सोना और जमीन के दस्तावेज मिले। इस पर दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए।

भोपाल में आरटीओ विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त और इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है। छापेमारी के दौरान करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी, और भूमि संबंधित कागजात मिले हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर एक साधारण सिपाही के पास इतनी संपत्ति हो सकती है तो राज्य के डीजी या परिवहन मंत्री के पास कितनी संपत्ति होगी...

मेरी भी जांच होनी चाहिए

दिग्विजय सिंह का कहना है कि मैं भी मुख्यमंत्री रहा हूं, मैं कहता हूं कि मेरी भी जांच होनी चाहिए और पूर्व मुख्यमंत्री की भी जांच होनी चाहिए। परिवहन विभाग के मंत्री की भी जांच होनी चाहिए। आखिर सौरभ शर्मा के पास इतना पैसा कहां से आया। आपको बता दें कि भोपाल के मेंडोरा जंगल में सौरभ शर्मा के पार्टनर की लावारिस कार से 2 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश मिले थे। इसके बाद से ही लोकायुक्त और आयकर विभाग लगातार मामले में छापेमारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

सहारा की 200 करोड़ की जमीन 50 करोड़ में बेची गई, IT छापे में खुलासा

Bhopal IT Raid: मध्यप्रदेश में 47 चौकियों का उठता था ठेका, सौरभ शर्मा सिर्फ एक प्यादा

सौरभ शर्मा के पास मिली संपत्ति

लोकायुक्त और इनकम टैक्स विभाग ने सौरभ शर्मा के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, और भूमि से संबंधित कागजात मिले। खासकर, उनकी कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। इस संपत्ति के स्रोत के बारे में अभी भी कई सवाल हैं।

बडी ज़मीन का सौदा और अवैध निर्माण

भोपाल के शाहपुर B सेक्टर में सौरभ शर्मा द्वारा अवैध रूप से खरीदी गई जमीन को लेकर भी विवाद बढ़ गया है। बीडीए से 20 करोड़ की जमीन महज 20 लाख में खरीदने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने इस भूमि पर एक स्कूल का निर्माण भी किया था, जिसका नाम उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड एनजीओ से जुड़ा हुआ था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सौरभ शर्मा ने अवैध तरीके से निर्माण किया और विरोध करने पर धमकी दी।

आयकर विभाग की कार्रवाई

सौरभ शर्मा के एक साथी चेतन गौर को आयकर विभाग ने हिरासत में लिया है, जो सौरभ शर्मा की कई संपत्तियों से जुड़ा हुआ है। चेतन गौर ने खुलासा किया कि 52 किलो सोना और अन्य संपत्तियाँ सौरभ शर्मा की ही हो सकती हैं, क्योंकि ये सामान उनकी कार से बरामद हुए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Govind Singh Rajput
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • लोकायुक्त रेड
  • सौरभ शर्मा
  • Saurabh Sharma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा