सहारा की 200 करोड़ की जमीन 50 करोड़ में बेची गई, IT छापे में खुलासा

Raj Singh | Dec 22, 2024, 10:30 IST
Share
INCOME TAX IN BHOPAL
INCOME TAX IN BHOPAL

आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही, जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के मालिकों और जुड़े हुए ब्रोकरों के 52 ठिकानों पर छापे मारे गए।

आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही, जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के मालिकों और जुड़े हुए ब्रोकरों के 52 ठिकानों पर छापे मारे गए। अब तक इस कार्रवाई में 8 करोड़ रुपए नकद और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है, और यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। आयकर विभाग के छापे में ये भी खुलासा हुआ है कि सहारा समूह की 200 करोड़ रुपए की जमीन महज 50 करोड़ ही बेच दी गई।

भारी मात्रा में लेन-देन

आयकर अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के प्रमुख राजेश शर्मा और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों से कई शैल कंपनियों और बेनामी संपत्तियों के सबूत मिले हैं, जिनके जरिए भारी मात्रा में धन का लेन-देन किया गया। जांच में और समय लग सकता है, और अगले दो दिन में और सबूत सामने आ सकते हैं।

सस्ते दामों में बेची गई जमीन

एक और चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। आयकर के छापे में सहारा समूह से जुड़ी धोखाधड़ी के दस्तावेज भी मिले हैं। पता चला है कि सहारा समूह के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर भोपाल में 200 करोड़ रुपए की मूल्यवान 110 एकड़ जमीन मार्च 2022 में केवल 50 करोड़ में बेच दी गई थी। 2014 में सुप्रीम कोर्ट में इस जमीन की कीमत 125 करोड़ रुपए बताई गई थी। यह जमीन कोलार तहसील के मक्सी गांव में स्थित है, और वर्तमान में इसका बाजार मूल्य प्रति एकड़ 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
RTO मामले में सियासत हाई, जीतू पटवारी बोले- MP करप्शन का समुद्र

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं माना गया

चौंकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन की संपत्तियां बेचकर मिले राशि को सेबी के खाते में जमा करने का आदेश दिया था, ताकि वह राशि निवेशकों को लौटाई जा सके। हालांकि, इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। भाजपा विधायक के परिवार की कंपनी सिनाप रियल एस्टेट ने इस जमीन के रजिस्ट्री के लिए मयंक चौबे को अधिकृत किया था, और सहारासमूह के संतोष कुमार जैन ने रजिस्ट्रियां कीं। मयंक चौबे को पूर्व मंत्री संजय पाठक के करीबी माना जाता है।

रेड पर रेड: MP में भ्रष्टाचारियों की फौज, सालभर में 1000 करोड़ जब्त

अलग-अलग जगहों पर फैली हुई हैं संपत्तियां

सहारा समूह की संपत्तियां अलग-अलग जगहों पर फैली हुई हैं, जिनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, देवास, कटनी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 1200 करोड़ रुपए की जमीन थी। अब इनमें से कई संपत्तियां नीलामी के लिए रखी जा चुकी हैं, जबकि कुछ जमीनें बिना बाजार मूल्य के कलेक्टर गाइडलाइन पर बेची गई हैं। यह सभी संपत्तियां सिनाप रियल एस्टेट से जुड़ी हुई हैं। सिनाप रियल एस्टेट का मालिकाना हक भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार के पास है, जिसमें उनकी पत्नी निर्मला पाठक और पुत्र यश पाठक के पास कंपनी के 50-50% शेयर हैं।



मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा मुंबई से रफूचक्कर, चेतन आईटी की हिरासत में

दस्तावेजों की जांच में जुटा IT

आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 25 लॉकरों में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही, डीएम इंफ्रा के डायरेक्टर रूपम सेवानी ने इस दौरान अपने मोबाइल फोन को तोड़कर डेटा मिटाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उसे रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक और दिलचस्प घटना में, जब आयकर टीम ने प्रॉपर्टी ब्रोकर विश्वनाथ साहू के ठिकाने पर छापा मारा, तो वह भाग निकला। अब आयकर अधिकारी उसके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और उसकी तलाश जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग की कार्रवाई
  • सहारा समूह के निवेशक
  • कारोबारियों के घर में आईटी का छापा
  • आयकर विभाग का छापा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजेश शर्मा
  • त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी
  • बिल्डर राजेश शर्मा
  • क्वालिटी ग्रुप
  • ईशान ग्रुप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा