RTO मामले में सियासत हाई, जीतू पटवारी बोले- MP करप्शन का समुद्र
Vikram Jain | Published:
जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना। Photograph: (BHOPAL)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज के नाम पर सरकार राजनीतिक अय्याशी कर रही है। साथ ही परिवहन विभाग मामले में CBI या न्यायिक जांच करने की मांग की।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ हुई लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस अब भ्रष्टाचार और धांधली के मुद्दे को लेकर मोहन यादव सरकार पर हमलावर हो गई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमपी में बीजेपी की नहीं, माफियाओं की सरकार चल रही है। इस दौरान कांग्रेस ने परिवहन विभाग के मामले में CBI या न्यायिक जांच की मांग की।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में कमीशन का कल्चर भ्रष्टाचार को बढ़ा रहा है। कर्ज से दबे मध्य प्रदेश में यह नीति अपराध है। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार अब "पर्ची सरकार" बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान ने झूठे वादों और योजनाओं के आधार पर चुनाव जीते, लेकिन अब पर्ची महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि जब कर्ज से भी पेट नहीं भरा, तो संपत्तियां बेची जा रही है। कर्ज के नाम पर राजनीतिक अय्याशी जारी है, इससे नीचे का शब्द ही नहीं है। दस हजार करोड़ की संपति बेच दी।
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि भोपाल में 52 किलो और 11 करोड़ का कैश मिला है।
यह धांधली का सोना है, मंत्रियों का है और गाड़ियों में लावारिस मिलता है। उन्होंने फिर दोहराया कि पर्ची बहुत महंगी है, सरकार सोने के थाली में खाना खा रही है और किसान लाठी-डंडे खा रहे है। यहां तो सिपाही करोड़पति निकले है।
IT Raid : जंगल में मिले 52KG सोने से घिरी MP सरकार, जमकर बरसा विपक्ष
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चोरी के माल के लिए झगड़ा चल रहा है। विधानसभा में हम पूछते हैं...तो बताते नहीं, चलते नहीं। देखा जाए तो 03 दिन चली विधानसभा में सरकार ने कागजी काम किए और बिल पास कराए, आखिर में सत्र खत्म हो गया। पटवारी ने आगे कहा कि टेंडर में 50 प्रतिशत का खेल हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि परिवहन विभाग मामले में सीबीआई या न्यायिक जांच हो। मामले में अगले हफ्ते हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे। परिवहन विभाग के मामले में जांच होनी चाहिए।
सरकार बन गई 'पर्ची सरकार'
सोने के थाली में खाना खा रही सरकार
यह धांधली का सोना है, मंत्रियों का है और गाड़ियों में लावारिस मिलता है। उन्होंने फिर दोहराया कि पर्ची बहुत महंगी है, सरकार सोने के थाली में खाना खा रही है और किसान लाठी-डंडे खा रहे है। यहां तो सिपाही करोड़पति निकले है।
IT Raid : जंगल में मिले 52KG सोने से घिरी MP सरकार, जमकर बरसा विपक्ष
एमपी में सबसे ज्यादा जमीन के घपले
जीत पटवारी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं सबसे ज्यादा जमीन के घपले एमपी में हुए हैं। मध्य प्रदेश धांधली के मामले में टॉप फाइव में हैं। एमपी भ्रष्टाचार का समुद्र बन गया है, सारी नदियां यहीं आकर मिलती हैं। आयकर विभाग की लगातार रेड हो रही है। भोपाल और इंदौर में छापामार कार्रवाई हुई। आरटीओ के छापा मामला में सबसे छोटी मछली सामने आई है। उन्होंने आगे कहा कि आरटीओ के अधिकारी ने मुझे बताया है कि 35 करोड़ महीने की उगाही हो रही है। उन्होंने कहा कि 15 साल में 15 हजार करोड़ की धांधली हुई है। चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों को 6-6 करोड़ दिए गए। पैसा हैलीकॉप्टर से पहुंचाया गया।
बीजेपी में चोरी के माल का झगड़ा
सीबीआई जांच की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari