IT Raid : जंगल में मिले 52KG सोने से घिरी MP सरकार, जमकर बरसा विपक्ष
Siddhi Tamrakar | Dec 21, 2024, 14:46 IST
umang singhar 1
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
आमीन हुसैन @ रतलाम
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए इस घटना को भाजपा की शुचिता पर बड़ा धक्का बताया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने पोस्ट में लिखा,"RTO के पूर्व आरक्षक के घर से मिला भ्रष्टाचार का जखीरा किसका? कोई भरोसा करेगा कि RTOसे VRS लेने वाले आरक्षक के घर से लोकायुक्तको ₹2.85 करोड़ कैश, आधा किलो सोना, हीरे के जेवर के अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात मिल सकते हैं।"सिंघार ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा जिस ईमानदारी की बात करती है, यह घटना उसकी साख पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उमंग सिंघार ने अपने बयान में आरोप लगाया कि यह जखीरा किसी प्रभावशाली भाजपा नेता से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा, "आयकर विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि बरामद संपत्ति का असली मालिक कौन है। भाजपा की ईमानदारी के दावे इस एक घटना से धराशायी हो गए हैं।"
रतलाम पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां प्रदेश के कई शहरों में छापे मार रही हैं। वे इसकी जगह सीधे बीजेपी नेताओं के घर छापे मारे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष बीजेपी के कार्यकाल में हुए कोई भी भ्रष्टाचार के मामले को उठाता है तो सत्ता पक्ष की ओर से इसका जिक्र ही हटा दिया जाता है।
भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार-शुक्रवार की रात मेंडोरी के जंगल में छापा मारकर 52 किलो सोना जब्त किया। इस सोने की अनुमानित कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपए बताई जा रही है। सोना एक गाड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पिछले तीन दिनों से बिल्डरों के खिलाफ चल रही इस बड़ी कार्रवाई में अब तक 10 करोड़ रुपए की नकदी भी जब्त की जा चुकी है। यह मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती मानी जा रही है।
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए इस घटना को भाजपा की शुचिता पर बड़ा धक्का बताया है।
उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
सिंघार ने लगाए आरोप
RTO के पूर्व आरक्षक के घर से मिला भ्रष्टाचार का जखीरा किसका !!!
कोई भरोसा करेगा कि #RTO से VRS लेने वाले आरक्षक के घर से #लोकायुक्त को ₹2.85 करोड़ कैश, आधा किलो सोना, हीरे के जेवर के अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात मिल सकते हैं!#IT ने मेंडोरी जंगल में एक कार से 52 किलो… pic.twitter.com/ZozE1yAz0U
— Umang Singhar (@UmangSinghar) December 20, 2024
दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
यह है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari