Bhopal IT Raid : भोपाल के मेंडोरी जंगल में 52 किलो सोना बरामद

Raj Singh | Dec 20, 2024, 11:17 IST
Share
SONA
SONA

भोपाल के मेंडोरी जंगल में आयकर विभाग ने छापा मारकर 52 किलो सोना बरामद किया। इस कार्रवाई के तार बिल्डरों और आरटीओ अधिकारियों से जुड़े होने की आशंका है।

भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार-शुक्रवार की रात मेंडोरी के जंगल में छापा मारकर 52 किलो सोना जब्त किया। इस सोने की अनुमानित कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपए बताई जा रही है। सोना एक गाड़ी में छुपाकर ले जाया जा रहा था। पिछले तीन दिनों से बिल्डरों के खिलाफ चल रही इस बड़ी कार्रवाई में अब तक 10 करोड़ रुपए की नकदी भी जब्त की जा चुकी है। यह मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती मानी जा रही है।



10 करोड़ नकद समेत बुलियन, ज्वैलरी मिली

अब तक ठिकानों से 10 करोड़ से अधिक नकदी, 24 से अधिक बैंक लॉकर, ज्वैलरी, बुलियन के अलावा जमीनों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। कुछ कागजात बेनामी संपत्ति से जुड़े भी हैं। इंदौर में दो और ग्वालियर में एक ठिकाने पर कार्रवाई की जा रही है। जिन बिल्डरों के यहां जांच चल रही है, उनसे जमीन, प्लॉट्स आदि खरीदने वालों पर भी विभाग की नजर है।

मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा निकला करोड़ों का आसामी, आधा किलो सोना मिला

प्रशासनिक अफसरों से सांठ-गांठ के भी सबूत

राजधानी में कस्तूरबा नगर स्थित जिस बिल्डर के यहां जांच हो रही है, उसकी प्रशासनिक अफसरों से मजबूत पकड़ है। यही कारण है जमीनों के सौदों में बड़े निवेशक अफसर हैं। विभाग ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। अफसरों की मिलीभगत से ही जमीनों के बड़े सौदे हुए। बिल्डरों से जुड़े एक परिवार ने लॉ एकेडमी के पास होटल भी बनाई है।

IT RAID
IT RAID


बिल्डरों पर शिकंजा कसते हुए आयकर विभाग की कार्रवाई

दो दिन पहले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इनमें 49 ठिकाने भोपाल के नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे क्षेत्रों में स्थित थे। मेंडोरी में छापेमारी के दौरान 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाड़ियों के काफिले के साथ आयकर विभाग की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापा रात करीब 2 बजे डाला गया और गाड़ी में छुपाए गए सोने को जब्त कर लिया गया।

भोपाल में लोकायुक्त तो इंदौर में ED का बड़ा छापा

किसका है यह सोना?

आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि यह सोना किसका है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस मामले के तार परिवहन विभाग (Transport Department) और कुछ उच्च अधिकारियों से जुड़े हो सकते हैं।



पूर्व आरटीओ अधिकारी के घर से मिली नकदी

इस मामले के साथ ही लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर छापा मारा। उनके अरेरा कॉलोनी स्थित घर से 2.85 करोड़ रुपए नकद, आधा किलो सोना और 50 लाख रुपए के आभूषण बरामद किए गए।



इंदौर से भर्ती करने में जुटी पाकिस्तानी एजेंसी ISI, पुलिस ने 3 को पकड़ा

नए अफसरों की नियुक्ति और बड़ा एक्शन

आयकर विभाग में हाल ही में नई नियुक्तियों के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग के अधिकारी जल्द ही और बड़े खुलासे कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

FAQ

  1. भोपाल में आयकर विभाग ने कितना सोना जब्त किया है?
    आयकर विभाग ने भोपाल के मेंडोरी जंगल से 52 किलो सोना जब्त किया है।
  2. सोने की कीमत कितनी आंकी गई है?
    जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपए है।
  3. आयकर विभाग की कार्रवाई किन इलाकों में हुई?
    भोपाल के नीलबड़ और मेंडोरा इलाकों में छापेमारी की गई।
  4. क्या यह कार्रवाई बिल्डरों के खिलाफ थी?
    हां, यह कार्रवाई मुख्य रूप से बिल्डरों के खिलाफ थी, जिसमें 10 करोड़ रुपए नकद भी जब्त किए गए।
  5. क्या इस मामले में आरटीओ अधिकारी शामिल हैं?
    जांच के दौरान पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा का नाम सामने आया है। उनके घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है।
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग
  • आयकर विभाग का छापा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी
  • bhopal it raid
  • 52 किलो सोना बरामद
  • मेंडोरी जंगल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा