एससी-एसटी एक्ट में 80% आरोपी बरी, मुआवजा राशि मिलते ही फिसल जाती है जुबान
Aman Vaishnav | Apr 22, 2026, 10:13 IST
bhopal court sc st cases acquittals reasons
भोपाल जिला अदालत की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में 2025 से अब तक 100 से अधिक मामलों में फैसले सुनाए गए हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में आरोपियों को बरी किया गया है। बरी होने के मुख्य कारणों में फरियादियों के बदलते बयान और सबूत की कमी सामने आई है।
भोपाल जिला अदालत की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में जनवरी 2025 से अभी तक लगभग 100 मामलों में फैसला सुनाया गया है। इनमें से करीब 80 मामलों में आरोपियों को बरी कर दिया गया।
इन 80 मामलों में से 65 में आरोपियों के बरी होने का सबसे बड़ा कारण फरियादी का कोर्ट में अपना बयान बदलना रहा है। इस वजह से अभियोजन के पास आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं बच पाए।
बता दें कि एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में सरकार पीड़ित और फरियादी को अलग-अलग समय पर आर्थिक मदद देती है। जानकारी के अनुसार कुछ मामलों में फरियादी जब ये मदद पा लेते हैं, तो वे अपना बयान बदल देते हैं।
उदाहरण के तौर पर बात करें तो 02 मार्च 2020 को एक मामला सामने आया था। इसमें पीड़ित रामदयाल जाटव ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत की थी।
रामदयाल ने कहा था कि उसके पिता के 500 रुपए के उधारी को लेकर आरोपी उसके खेत में पहुंचे, उसे जातिसूचक गालियां दीं और डंडों से पीटा था।
वहीं सुनवाई के दौरान रामदयाल ने अपना बयान बदल लिया। कहा कि पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। न ही वहां कोई डंडा था। साक्ष्य की कमी के कारण कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया गया था।
दूसरा केस 13 जुलाई 2019 का है। एक पीड़िता ने शिकायत की थी कि वह अपनी बहन के साथ न्यू मार्केट से काटजू अस्पताल जा रही थी। इस दौरान अजहर अली नाम के युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था।
पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी बहन ने कोर्ट में अलग-अलग बयान दिए थे।
दोनों ने यह भी कहा था कि घटना के बाद वे अस्पताल न जाकर सीधे थाने पहुंची थीं। यहां भी बयानों में विरोधाभास होने पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया गया था।
कितनी होती है
गंभीर अपराध जैसे दुष्कर्म या हत्या में पीड़ित को आठ लाख 25 हजार रुपए तक का मुआवजा मिल सकता है। वहीं मारपीट या छेड़खानी के मामलों में दो से तीन लाख रुपए तक का मुआवजा मिलता है। मामला उत्पीड़न का हो तो मुआवजा राशि 60 हजार रुपए तक हो सकती है।
पीड़ित को मुआवजा राशि तीन चरणों में मिलती है। सबसे पहले एफआईआर दर्ज होने पर लगभग 50 प्रतिशत मुआवजा मिल जाता है। इसके बाद कोर्ट में चालान पेश होने पर 25% और बाकी की राशि दोष साबित होने पर दी जाती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
दोबारा जांच के घेरे में आई वीआईटी यूनिवर्सिटी, छात्रों में फैला टाइफाइड का खतरा
मध्यप्रदेश न्यूज: भोजशाला केस में सलमान खुर्शीद ने रखी दलील याचिका हाईकोर्ट में चलने योग्य नहीं
दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!
एमपी न्यूज: औकात में रह… कहने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी पर आईपीएस एसोसिएशन हमलावर
इन 80 मामलों में से 65 में आरोपियों के बरी होने का सबसे बड़ा कारण फरियादी का कोर्ट में अपना बयान बदलना रहा है। इस वजह से अभियोजन के पास आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं बच पाए।
राशि मिलने के बाद बदलते हैं बयान
सबूत न मिलने पर आरोपी बरी
रामदयाल ने कहा था कि उसके पिता के 500 रुपए के उधारी को लेकर आरोपी उसके खेत में पहुंचे, उसे जातिसूचक गालियां दीं और डंडों से पीटा था।
वहीं सुनवाई के दौरान रामदयाल ने अपना बयान बदल लिया। कहा कि पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। न ही वहां कोई डंडा था। साक्ष्य की कमी के कारण कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया गया था।
पीड़िता ने पलटा बयान, आरोपी बरी
पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी बहन ने कोर्ट में अलग-अलग बयान दिए थे।
दोनों ने यह भी कहा था कि घटना के बाद वे अस्पताल न जाकर सीधे थाने पहुंची थीं। यहां भी बयानों में विरोधाभास होने पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया गया था।
कितनी होती है मुआवजा राशि ?
पीड़ित को मुआवजा राशि तीन चरणों में मिलती है। सबसे पहले एफआईआर दर्ज होने पर लगभग 50 प्रतिशत मुआवजा मिल जाता है। इसके बाद कोर्ट में चालान पेश होने पर 25% और बाकी की राशि दोष साबित होने पर दी जाती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
दोबारा जांच के घेरे में आई वीआईटी यूनिवर्सिटी, छात्रों में फैला टाइफाइड का खतरा
मध्यप्रदेश न्यूज: भोजशाला केस में सलमान खुर्शीद ने रखी दलील याचिका हाईकोर्ट में चलने योग्य नहीं
दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!
एमपी न्यूज: औकात में रह… कहने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी पर आईपीएस एसोसिएशन हमलावर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA