चार राज्यों के किसानों के करोड़ों खा गया आउटसोर्स कर्मचारी! रिश्तेदारों के खाते में भेजे पैसे

Aman Vaishnav | Sept 27, 2026, 11:37 IST
Share
एमपी के आउटसोर्स कर्मचारी ने किसानों के पैसे हड़पे
एमपी के आउटसोर्स कर्मचारी ने किसानों के पैसे हड़पे

मध्यप्रदेश में एक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में 3.62 करोड़ रुपए की फसल बीमा धोखाधड़ी सामने आई है। यहां कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी पर चार राज्यों के किसानों का पैसा हड़पने का आरोप लगा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी नगर की एक फसल बीमा कंपनी में बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है।
  • कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा पर आरोप लगे हैं।
  • राजेश ने किसानों के बीमा क्लेम की रकम अपने रिश्तेदारों के खातों में भेजी।
  • यह रकम कुल 3.62 करोड़ रुपए है।
  • पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल यह मामला एमपी नगर स्थित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में सामने आया है। कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी ने किसानों के फसल बीमा क्लेम की रकम में बड़ी हेराफेरी की है। यह हेराफेरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसानों के पैसों से जुड़ी है।

आरोपित राजेश विश्वकर्मा पर किसानों की क्लेम राशि अपने रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों में डलवाने का आरोप है। यह बात कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आई है।

जांच में पता चला कि उसने एनसीआइपी (NCIP – National Crop Insurance Portal) पोर्टल पर किसानों के बैंक खाते बदल दिए थे। इसके साथ ही कंपनी के पे-प्रो भुगतान सिस्टम में भी सेंध लगाई गई।

अब यह भी सामने आया है कि आरोपित के अपने बैंक खाते खाली मिले हैं। इससे जांच एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

शिकायत में क्या कहा गया

कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक पाटिल ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पोर्टल पर अनधिकृत लॉगिन कर 10 खातों में 45.79 लाख रुपए भेजे गए थे।

वहीं आगे की जांच में यह रकम बढ़कर 77.04 लाख रुपए हो गई। इसके लिए 13 अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।

आरोप है कि किसानों के खातों की जानकारी बदलकर बीमा क्लेम की रकम दूसरे खातों में भेजी गई। यह पूरा काम बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया।

29 खातों से जुड़ा दूसरा हिस्सा

आंतरिक जांच में एक और बड़ा मामला सामने आया है। पे-प्रो सिस्टम से 2.85 करोड़ रुपए की अतिरिक्त हेराफेरी हुई। इस काम के लिए 29 अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।

आरोपित ने किसानों के नाम से फर्जी ई-मेल आइडी भी बनाई। इसके अलावा अधिकारियों के जाली पत्र, मुहर और दस्तावेज तैयार किए गए। इन सबका इस्तेमाल कर भुगतान दूसरे खातों में भेजा गया।

दोनों तरीकों को मिलाकर कुल 32 अलग-अलग बैंक खातों में 3.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। यह पूरी शिकायत में साफ लिखा गया है।

छह महीने बाद खुला मामला

किसानों को छह महीने तक अपने बीमा क्लेम की रकम नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर कंपनी ने जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार शनिवार, 27 सितंबर की शाम एमपी नगर पुलिस ने राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। कंपनी ने पुलिस से तीन मांगें की हैं।

  • पहली बाकी संदिग्ध खातों की जांच हो।
  • दूसरी हेराफेरी की रकम फ्रीज की जाए।
  • तीसरी आरोपित की जल्द गिरफ्तारी हो।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: बढ़ेगी दूध किसानों की कमाई, 26 हजार गांवों तक पहुंचेगा सांची का नेटवर्क

गेहूं-सोयाबीन उत्पादन में अव्वल, कमाई में पिछड़ा MP का किसान, आय में 22वें नंबर पर

मध्यप्रदेश न्यूज: खाद वितरण व्यवस्था में 12 बदलाव, अब किसानों को मिलेगी अपनी पसंद की खाद

MP में फसल हो रही बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी से सड़ रही किसानों की कमाई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • किसान
  • फसल बीमा
  • आउटसोर्स कर्मचारी
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश

By Neel Tiwari

कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल

By Ramanand Tiwari

BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा

By Ramanand Tiwari

वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका

By Neel Tiwari

50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Umeshwari Baghel

कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...