शादी से मना करने पर AI से लिया बदला, फर्जी हनीमून फोटो बनाकर किए वायरल

Aman Vaishnav | Jun 26, 2026, 13:05 IST
Share
शादी से मना करने पर AI से लिया बदला
शादी से मना करने पर AI से लिया बदला

भोपाल में मैट्रिमोनियल साइट पर एक युवती ने एक युवक से शादी से इनकार कि दिया। इसके बाद युवक ने एआई (AI) की मदद से युवती की फर्जी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के घर 500 से ज्यादा टैक्सियां भी भेज दीं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल की एक युवती बीते एक साल से परेशान हो रही है।
  • शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने बदला लेना शुरू कर दिया।
  • युवक ने AI से फर्जी हनीमून और गोदभराई की तस्वीरें बनाईं।
  • उसने युवती के घर पांच सौ से ज्यादा टैक्सियां भी भेजवाई।
  • पीड़िता ने अब महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

रिश्ता और इनकार की कहानी

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली एक युवती पिछले एक साल से परेशानी झेल रही है। आरोप है कि राजस्थान के उदयपुर का एक युवक उसे प्रताड़ित कर रहा है। दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी।

परिवार की मौजूदगी में दोनों पक्ष मिले भी थे। लेकिन युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। इसलिए युवती और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

इनकार के बाद युवक का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। आरोप है कि वह बदले की भावना से भर गया। उसने युवती और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।

AI से बनी फर्जी तस्वीरें

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने AI तकनीक का गलत इस्तेमाल किया। उसने हनीमून और निजी पलों की फर्जी फोटोस तैयार कीं। इसके साथ ही गोदभराई जैसी झूठी तस्वीरें भी बनाई गईं।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी फैलाया गया। फर्जी आईडी से इन्हें कई लोगों तक पहुंचाया गया। साथ ही व्हाट्सएप स्टेटस पर भी ये फोटोस लगाई गईं थी।

इससे युवती और उसके परिवार की छवि पर सीधा असर पड़ रहा था। परिजनों को समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था।

फर्जी कार्ड और 500 टैक्सियां

हद तो तब हो गई जब युवक ने गोदभराई के नकली निमंत्रण कार्ड भी छपवाए। ये कार्ड कॉलोनी के घरों में भी बांटे गए। इससे आसपास के लोगों में भी गलत संदेश गया।

इसके अलावा फोन कॉल कर भी परेशान किया गया। सबसे चौंकाने वाला आरोप टैक्सियों से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार युवती के पते पर कई सारी कैब बुक कर भेजी गईं।

इससे परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। साथ ही मानसिक तनाव भी बहुत बढ़ गया।

पुलिस और महिला आयोग की कार्रवाई

परेशान होकर युवती और उसके परिजन महिला आयोग पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे मामले की विस्तार से शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

भोपाल के ADCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर AI के दुरुपयोग का आरोप सही पाया गया तो जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

चैटबॉट के प्यार में पागल शख्स ने की आत्महत्या, AI को समझ बैठा था पत्नी

AI को ही बना दिया बेवकूफ, युवक ने अपनी ही मां के चेहरे से फर्जी सिम कार्ड किए एक्टिवेट

केतन मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!

क्राइम न्यूज: गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज

Tags:
  • भोपाल
  • AI
  • क्राइम न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • शैलेंद्र सिंह चौहान
  • अशोका गार्डन
  • मैट्रिमोनियल साइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज