भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली-झांसा देकर किया शोषण
Ravi Singh | Published:
bhopal deputy collector rape case
भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया गया। महिला का दावा है कि उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस और दिल्ली तक घुमाया गया। पुलिस मामले की कर रही है जांच...
भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि राजेश सोरते ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा के समक्ष इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। एसपी मिश्रा ने सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
हालांकि इस घटना की एफआईआर अब तक दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच के बाद ही अगले कदम उठाए जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर सोरते ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है और महिला को आपराधिक बैकग्राउंड की बताई है। उनका कहना है कि महिला की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने कुछ रुपये उधार दिए थे, लेकिन इसके बाद महिला ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला खुद एक सरकारी विभाग में कार्यरत है। उसका कहना है कि साल 2022 में जब राजेश सोरते पचोर में तहसीलदार थे, तब उन्होंने उसे प्रेम जाल में फंसाया। महिला के अनुसार, सोरते ने उसे मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी और वीआईपी गेस्ट हाउसों के साथ-साथ दिल्ली भी ले गए और वहां पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत दी है। इसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी अरविंद सिंह को जांच सौंपी है।
डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का कहना है कि पीड़िता आपराधिक बैकग्राउंड से जुड़ी है। उन्होंने कहा, "महिला ने अपनी दयनीय स्थिति का हवाला देकर मुझसे कुछ रुपये उधार लिए थे। बाद में पता चला कि उसके दो बच्चे भी जेल में हैं। मैंने जरूरतमंद समझकर उसकी आर्थिक मदद की थी, लेकिन अब वह झूठे आरोप लगा रही है।" सोरते ने स्पष्ट किया कि इस मामले में महिला की मंशा पर सवाल उठते हैं, और वे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं।
सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है। फिलहाल, जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में शिकायत के तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अगला कदम उठाएगी।
सोरते कहा- सारे आरोप झूठे
महिला का दावा- शादी का झांसा देकर किया शोषण
डिप्टी कलेक्टर की सफाई- महिला का आपराधिक बैकग्राउंड
पुलिस करेगी निष्पक्ष जांच: एसडीओपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रांची के बाद अब इंदौर कोर्ट से संत सुधासागर जी महाराज को नोटिस, वकीलों पर टिप्पणी का मामला
By Sanjay Gupta
250 फीट नीचे चंबल, ऊपर प्यासे बाघ-तेंदुए! राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में निकाला अनोखा समाधान
By Jageshwar Prasad
MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
By Arohi Raj
राजस्थान में तीन साल में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का दावा, 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली
By Raghvendra Singh Rathore
8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj