ChatGPT से बनाई फर्जी पुलिस ID: भोपाल में नकली पुलिस बनकर की ठगी
Manya Jain | Aug 14, 2026, 18:00 IST
bhopal fake police ai id extortion case
भोपाल के पिपलानी इलाके में नकली पुलिसकर्मी बनकर एक युवक से 70 हजार रुपए ऐंठे गए। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए, मास्टरमाइंड फरार है।
भोपाल के पिपलानी इलाके के एक होटल में नकली पुलिसकर्मी बनकर एक युवक से 70 हजार रुपए ऐंठे गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए ChatGPT से फर्जी ID तैयार की थी। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पत्नी पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल बताई जा रही है। मामले का मास्टरमाइंड यावर खान अभी फरार है।
यह ठगी की घटना 3 अगस्त की शाम पिपलानी के एक होटल में हुई। बरखेड़ी खुर्द निवासी एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। तभी सादे कपड़ों में चार लोग कमरे में घुस आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया।
आरोपियों ने युवक को कानूनी कार्रवाई और केस में फंसाने की धमकी दी। डर का माहौल बनाकर उन्होंने युवक से करीब 60 से 70 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। घटना के चार-पांच दिन बाद पीड़ित ने पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में सबसे बड़ा खुलासा डिजिटल साक्ष्यों से हुआ है। आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए ChatGPT की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होटल में कमरा बुक कराया गया।
पुलिस अब होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चूक कहां हुई।
मामले में अब तक अबूजर, रघुवीर गोयल और करुणा शाही नाम की महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है। मास्टरमाइंड बताया जा रहा यावर खान अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक अबूजर पूरी साजिश में शामिल था।
करुणा घटना के बाद खाटू श्याम भाग गई थी, जिसे बाद में भोपाल स्टेशन से पकड़ा गया। रघुवीर गोयल की पत्नी पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल बताई जा रही हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने इस कनेक्शन का फायदा उठाकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी थी।
पुलिस इस मामले में कई स्तर पर जांच कर रही है। पैसों का ट्रेल खंगाला जा रहा है कि युवक के खाते से पैसा किन बैंक खातों में गया। होटल के CCTV फुटेज से यह देखा जा रहा है कि आरोपी कब पहुंचे और कमरा बुक करते समय कौन मौजूद था।
पुलिस यह भी जांच रही है कि पीड़ित के साथ मौजूद युवती का आरोपियों से कोई संपर्क था या नहीं। जांच के दौरान नाबालिग से जुड़ा एक पहलू सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच का सबसे अहम पहलू फर्जी ID में AI टूल के इस्तेमाल का है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों ने इसी तरीके से पहले भी किसी को निशाना बनाया था। पुलिस फरार मास्टरमाइंड यावर खान की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
विधायक संजय पाठक की कंपनी डेढ़ करोड़ की ठगी का शिकार, खाता होल्ड
सरगुजा के लोगों से करोड़ों की ठगी, पूर्व विधायक की चिटफंड कंपनी पर ED के छापे
90 साल के बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, 9 लाख की ठगी, बेटे ने दर्ज करवाई FIR
एक मैसेज... मुनाफे का लालच, जयपुर में करोड़ों की साइबर ठगी में 5 गिरफ्तार
होटल के कमरे में घुसे नकली पुलिसकर्मी
आरोपियों ने युवक को कानूनी कार्रवाई और केस में फंसाने की धमकी दी। डर का माहौल बनाकर उन्होंने युवक से करीब 60 से 70 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। घटना के चार-पांच दिन बाद पीड़ित ने पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ChatGPT से बनाई फर्जी पहचान
पुलिस अब होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चूक कहां हुई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
करुणा घटना के बाद खाटू श्याम भाग गई थी, जिसे बाद में भोपाल स्टेशन से पकड़ा गया। रघुवीर गोयल की पत्नी पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल बताई जा रही हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने इस कनेक्शन का फायदा उठाकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी थी।
बैंक खातों से CCTV तक जांच जारी
पुलिस यह भी जांच रही है कि पीड़ित के साथ मौजूद युवती का आरोपियों से कोई संपर्क था या नहीं। जांच के दौरान नाबालिग से जुड़ा एक पहलू सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
क्या और लोग भी बने शिकार
FAQ
- भोपाल में फर्जी आईडी से ठगी मामला क्या है?
आरोपी सादे कपड़ों में होटल के कमरे में घुसे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। डराकर उन्होंने युवक से करीब 70 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। - फर्जी आईडी से ठगी मामले में ID कैसे बनाई गई थी?
पुलिस जांच के अनुसार आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन्हीं दस्तावेजों से होटल में कमरा बुक कराया गया। - फर्जी आईडी से ठगी मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मास्टरमाइंड यावर खान अभी फरार बताया जा रहा है।
विधायक संजय पाठक की कंपनी डेढ़ करोड़ की ठगी का शिकार, खाता होल्ड
सरगुजा के लोगों से करोड़ों की ठगी, पूर्व विधायक की चिटफंड कंपनी पर ED के छापे
90 साल के बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, 9 लाख की ठगी, बेटे ने दर्ज करवाई FIR
एक मैसेज... मुनाफे का लालच, जयपुर में करोड़ों की साइबर ठगी में 5 गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari