एक मैसेज... मुनाफे का लालच, जयपुर में करोड़ों की साइबर ठगी में 5 गिरफ्तार

Saurabh Mishra | Aug 08, 2026, 16:53 IST
Share
जयपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया।
जयपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया।

जयपुर पुलिस ने भांकरोटा में फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है 1 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • जयपुर पुलिस और साइबर सेल ने भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा है।
    • इस गिरोह पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी का आरोप है।
    • पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    • सभी आरोपी बाड़मेर और बालोतरा जिले के रहने वाले हैं।
    • इस फर्जीवाड़े में आगे और खुलासे की संभावना जताई जा रही।
    जयपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने भांकरोटा में चल रहे एक फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पोर्टल पर 8 शिकायतें दर्ज मिलीं। इनमें अलग-अलग राज्यों के पीड़ित शामिल हैं।

    एक शिकायत में 2.50 लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ था। वहीं बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए।

    साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कौन हैं

    पुलिस ने रमेश कुमार, नैनाराम, कृष्ण कुमार, पप्पूराम और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी बाड़मेर जिले के सेड़वा और धोरीमन्ना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक आरोपी जोधपुर का और एक बालोतरा के धोरीमन्ना का निवासी है। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 35 साल के बीच है।

    कैसे ट्रेस हुई गिरोह की लोकेशन

    पुलिस को 1930 पोर्टल से सूचना मिली थी कि जयपुर दक्षिण क्षेत्र में एक गिरोह फर्जी कॉल सेंटर चला रहा। टीम ने मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और बैंक खातों का एनालिसिस किया।

    इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए गिरोह की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद भांकरोटा स्थित कृष्णा सनराइज अपार्टमेंट पर दबिश दी गई।

    कैसे देते थे ठगी को अंजाम

    पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और निवेश का झांसा देते थे। वेबसाइट पर आईडी बनाने के लिए लोगों को एक व्हाट्सऐप मैसेज भेजा जाता था। आईडी ने नाम पर पहले 500 रुपए जमा करवाए जाते थे।

    इसके बाद मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बैंक खातों और क्यू आर कोड के जरिए ज्यादा बड़ी रकम निवेश करने के लिए कहा जाता था। जो इस झांसे में आ जाता, उससे लाखों रुपए जमा करवा लिए जाते और बाद में ये पैसा हड़प लेते थे।

    साइबर शील्ड अभियान के तहत हुई कार्रवाई

    डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जुलाई से 20 अगस्त तक 'साइबर शील्ड' नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    इस अभियान का मकसद साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करना और लंबित मामलों को जल्द सुलझाना है। साथ ही आम लोगों को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक करना भी इसका मकसद है।

    किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

    शिप्रा पथ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता यानी BNS (Bharatiya Nyaya Sanhita) की कई धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही आईटी एक्ट यानी IT Act (Information Technology Act) की धारा 66C और 66D के तहत भी कार्रवाई की गई है।

    आगे की जांच में क्या हो सकता है खुलासा

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खाते और डिजिटल डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।आशंका है कि आगे की पूछताछ में देशभर में फैले साइबर ठगी नेटवर्क और करोड़ों रुपए के लेन-देन से जुड़े कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

    FAQ

    1. जयपुर में किस तरह की साइबर ठगी पकड़ी गई?
      पुलिस ने भांकरोटा में एक फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर पकड़ा है। इस गिरोह पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी का आरोप है।
    2. जयपुर पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
      पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर जिले के रहने वाले हैं।
    3. आरोपियों के खिलाफ कौन-सी धाराएं लगाई गईं?
      आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D भी लगाई गई है।
    यह खबरें भी पढ़ें...

    जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को दिल्ली की तर्ज पर मिलेंगे अधिकार, केंद्र सरकार करवा रही अध्ययन

    सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख

    एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, मैसेज और लिंक से हो रहा फ्रॉड

    फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR

    Tags:
    • राजस्थान
    • राजस्थान पुलिस
    • साइबर ठगी
    • जयपुर पुलिस
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा