5 साल की बच्ची से रेप के बाद मर्डर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी, बहन और मां से भी होगी पूछताछ
Vikram Jain | Sept 28, 2024, 02:20 IST
Bhopal girl rape and murder case Accused police remand
भोपाल में 5 साल की मासूम से रेप और मर्डर केस को लेकर लोगों में गुस्सा है। लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी में 5 साल की बच्ची के रेप-हत्या मामले को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। बच्ची के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी अतुल को 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी पूछताछ करेगी जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी का सहयोग करने वाली उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस दोनों को भी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
3 दिन की
बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे का पुलिस ने मेडिकल करवाया। इस दौरान मासूम से दरिंदगी से गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। तीन दिन बाद आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।
बता दें कि भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र से मंगलवार को 5 साल की बच्ची लापता हो गई थी। घटना के दौरान बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे, बच्ची घर में दादी के साथ थी। इस दौरान बच्ची दूसरे फ्लैट में किताब लेने गई हुई थी जिसके बाद वह लौट कर नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस गायब हुई मासूम बच्ची को 3 दिनों से ढूंढती रही। लेकिन बच्ची शव पड़ोसी के घर से मिला है। घटना के बाद शहर में बवाल मच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अतुल बच्ची के घर के सामने ही रहता था। उसने पहले बच्ची को बुलाया फिर उसका अपहरण किया। बाद में बच्ची से रेप करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस हैवानियत के बाद आरोपी ने शव को पानी की टंकी में छुपा दिया।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का शव बिल्डिंग में टैंक से मिला है। आरोपी अतुल ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को पानी की टंकी में छुपा दिया था, पुलिस ने मामले में आरोपी की मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की मां बसंती और बहन चंचल को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। दोनों ने आरोपी को बचाने के लिए साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया।
3 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी
जानें पूरा मामला

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel