पहले खिलाया खाना, फिर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर उतार दिया मौत के घाट
Sanjay Dhiman | Jun 24, 2026, 18:29 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल के कटारा हिल्स में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी अजय मायना ने सेक्स का विरोध करने पर पत्थर से हमला कर युवक की हत्या करना कबूल किया। मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने जांच के बाद हत्यारे की पहचान अजय मायना के रूप में की। आरोपी ने पत्थर से हमला कर युवक की हत्या की थी। हत्या कारण युवक का सेक्स से इनकार करना बताया जा रहा है। मृतक का मोबाइल चुराकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 24 मई को एक युवक का शव मिला। शव इकोलॉजिकल पार्क के पास एक पुलिया के किनारे पड़ा था। कई दिन पुराना होने के कारण शव की हालत बेहद खराब थी।
पुलिस को पहचान करने में समय लगा। बाद में पता चला कि मृतक भोपाल निवासी था। वह मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर गंभीर चोटें मिलीं। इससे साफ हुआ कि हत्या किसी भारी चीज से किए हमले से हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक का मोबाइल गायब है। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। वह फोन एक शख्स के पास मिला।
उस शख्स ने बताया कि उसने यह मोबाइल अजय मायना नाम के युवक से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अजय मायना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली।
आरोपी के बयान के अनुसार घटना वाली रात वह इलाके में घूम रहा था। तभी उसे नशे की हालत में एक युवक मिला। आरोपी ने पहले उसे खाना खिलाया।
इसके बाद वह उस युवक को पुलिया के नीचे ले गया। यहां आरोपी ने युवक से अननैचुरल सेक्स की डिमांड की। लेकिन इस मांग को युवक ने नकार दिया। इस पर नाराज होकर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस रात वह पहले न्यू मार्केट और वीआईपी रोड इलाके में घूमता रहा। यहां वह सेक्स के लिए किसी की तलाश करता रहा। वहां से निराश होकर वह मिसरोद स्थित अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ही उसकी मुलाकात मृतक युवक से हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजय मायना का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है। वह इससे पहले भी एक समान मामले में करीब तीन महीने जेल में रह चुका है। पुलिस उसके व्यवहार और मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया। घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : महिला दलाल सहित 4 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार
नर्सों के प्रोफेशन पर बोलीं कंगना: ओवर-सेक्सुअलाइज्ड प्रोफेशन है नर्सिंग
महिला वन रक्षक ने सीनियर अधिकारी पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, विभागीय जांच के आदेश
सेक्स सीडी केस में नया ट्विस्ट : क्या बरी होंगे विनोद वर्मा? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सीबीआई को किया तलब
कटारा हिल्स में मिला था शव
पुलिस को पहचान करने में समय लगा। बाद में पता चला कि मृतक भोपाल निवासी था। वह मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
पोस्टमार्टम में मिले चोट के निशान
मोबाइल की लोकेशन ने खोला राज
उस शख्स ने बताया कि उसने यह मोबाइल अजय मायना नाम के युवक से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अजय मायना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली।
खाना खिलाया, फिर सेक्स की डिमांड
इसके बाद वह उस युवक को पुलिया के नीचे ले गया। यहां आरोपी ने युवक से अननैचुरल सेक्स की डिमांड की। लेकिन इस मांग को युवक ने नकार दिया। इस पर नाराज होकर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
न्यू मार्केट और वीआईपी रोड पर भी शिकार की तलाश
पहले भी जा चुका है जेल
मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी
यह खबरें भी पढ़ें...
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : महिला दलाल सहित 4 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार
नर्सों के प्रोफेशन पर बोलीं कंगना: ओवर-सेक्सुअलाइज्ड प्रोफेशन है नर्सिंग
महिला वन रक्षक ने सीनियर अधिकारी पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, विभागीय जांच के आदेश
सेक्स सीडी केस में नया ट्विस्ट : क्या बरी होंगे विनोद वर्मा? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सीबीआई को किया तलब
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA