युवतियों पर थप्पर मारकर भागने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, पुलिस ने दीनदयाल पार्क के पास से आरोपी को दबोचा

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 10, 2026, 17:49 IST
Share
भोपाल के कटारा हिल्स में युवतियों को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
भोपाल के कटारा हिल्स में युवतियों को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में युवतियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक सड़क पर युवतियों को निशाना बनाता था। वह पीछे से आता और उन्हें थप्पड़ मारकर भाग जाता था। महज दो दिनों में उसने 4 से 5 युवतियों के साथ ऐसी हरकत की है। इससे इलाके में डर का माहौल बना था।

हालांकि, युवतियों को निशाना बनाने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 50 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। उसे दीनदयाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

नकाब पहनकर युवतियों को बनाता था निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के लिए खास तरीका अपनाता था। वह अपना चेहरा छिपाने के लिए नकाब पहनता था। इसके अलावा वह बाइक का नंबर भी छिपाकर रखता था। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाइक से अचानक युवतियों के पास पहुंचता था। इसके बाद पीछे से थप्पड़ मारकर मौके से भाग जाता था। वह इतनी तेजी से वारदात करता था कि पीड़ित युवतियों को संभलने का मौका भी नहीं मिलता था।

दो दिनों के भीतर ऐसी 4 से 5 घटनाएं सामने आईं। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोग परेशान थे। युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी।

उधार के इनकार पर बुजुर्ग की हत्या: जेवरात लूटे, आरोपी महिला गिरफ्तार | Murder of Elderly Woman Over Refusal of Loan: Jewelry Looted, Accused Woman Arrested
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल के वाजपेयी नगर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 45 साल की रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार किया है। शाहजहांनाबाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से कई अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटारा हिल्स थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान करना था। वह नकाब पहनता था और बाइक का नंबर भी छिपाता था। ऐसे में पुलिस ने वारदात वाले रास्तों के CCTV कैमरों की मदद ली।

पुलिस ने 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज देखी। इसमें आरोपी की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस ने कई कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। लगातार जांच के बाद पुलिस संदिग्ध तक पहुंच गई। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई।

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को, 34,500 शिक्षकों ने किया आवेदन | Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test on December 20, 34,500 teachers applied
शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच एमपी में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख में से सिर्फ 34 हजार ने भरा फॉर्म!
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी का आयोजन 20 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा की तारीख को लेकर पिछले कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी। इस पर अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मुहर लगा दी है।

दीनदयाल पार्क के पास पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीनदयाल पार्क के पास से आरोपी को गिरफ्त में लिया। उसकी पहचान अभिषेक उइके (23 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से जुड़ी दूसरी जानकारियां जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने कितनी युवतियों को निशाना बनाया है। इसके अलावा पुलिस वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

गांधी सागर कैबिनेट: मध्य प्रदेश उद्योग नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, रोजगार पर फोकस, सज्जन मिल और जेसी मिल को पैकेज की उम्मीद | Gandhi Sagar Cabinet: Madhya Pradesh Industry Policy Set for Major Changes, Focus on Employment, Hopes for Packages for Sajjan Mill and JC Mill
गांधी सागर कैबिनेट में मध्य प्रदेश उद्योग नीति बदलने की तैयारी, 18 नवंबर को रोजगार और पैकेज पर नजर
10 Nov 2026 ,
By CHAKRESH
मोहन कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर बांध के पास होगी। पहली बार पूरी कैबिनेट उद्योगों पर फोकस करेगी। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में मेगा इंडस्ट्री पैकेज की 500 करोड़ निवेश वाली शर्त बदलने की तैयारी है। अब 500 प्रत्यक्ष रोजगार देने वाली छोटी इकाई भी मेगा मानी जा सकती है। साथ ही जेसी मिल ग्वालियर और सज्जन मिल रतलाम के मजदूरों का रुका पैसा मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

FAQs

  1. कटारा हिल्स में क्या मामला सामने आया था?
    कटारा हिल्स में एक युवक युवतियों को पीछे से थप्पड़ मारकर भाग जाता था। दो दिनों में ऐसी 4 से 5 घटनाएं सामने आई थीं।
  2. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्या कदम उठाए?
    पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
  3. आरोपी का क्या नाम और उम्र है?
    पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम अभिषेक उइके है और उसकी उम्र 23 साल है।
Tags:
  • भोपाल कटारा हिल्स मामला
  • युवतियों को थप्पड़ मारने वाला आरोपी
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • सड़क पर युवतियों से छेड़छाड़
  • दीनदयाल पार्क के पास गिरफ्तारी
  • Bhopal Crime News
  • Katara Hills Incident
  • Bhopal Girls Harassment Case
  • Bhopal Katara Hills Girls Slapping Case
MP Teacher Eligibility Test 2026: 20 दिसंबर को 34,199 शिक्षकों की पात्रता परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

By Sumit Kumar

MP Teacher Eligibility Test 2026: 20 दिसंबर को 34,199 शिक्षकों की पात्रता परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
नहीं रहे बेयरफुट कॉलेज के जनक संजीत बंकर रॉय: 1986 में मिला था पद्मश्री, 'टाइम 100' की लिस्ट में भी हुए थे शामिल

By Jageshwar Prasad

नहीं रहे बेयरफुट कॉलेज के जनक संजीत बंकर रॉय: 1986 में मिला था पद्मश्री, 'टाइम 100' की लिस्ट में भी हुए थे शामिल
CG Top News : धान टोकन बुकिंग शुरू, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बढ़ा पैसा; होटल कारोबारी पर FIR से सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान टोकन बुकिंग शुरू, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बढ़ा पैसा; होटल कारोबारी पर FIR से सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
ओंकारेश्वर मंदिर विवाद: हाई कोर्ट के फैसले में गूंजी महाभारत की भीष्म प्रतिज्ञा और मिताक्षरा कानून, जानिए क्या है पूरा मामला

By Neel Tiwari

ओंकारेश्वर मंदिर विवाद: हाई कोर्ट के फैसले में गूंजी महाभारत की भीष्म प्रतिज्ञा और मिताक्षरा कानून, जानिए क्या है पूरा मामला
गांधी सागर कैबिनेट में मध्य प्रदेश उद्योग नीति बदलने की तैयारी, 18 नवंबर को रोजगार और पैकेज पर नजर

By CHAKRESH

गांधी सागर कैबिनेट में मध्य प्रदेश उद्योग नीति बदलने की तैयारी, 18 नवंबर को रोजगार और पैकेज पर नजर
IPL में बड़े ट्रेड की सुगबुगाहट: हार्दिक पांड्या की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री की चर्चा, क्या मुंबई जाएंगे जायसवाल?

By Ashish Bhardwaj

IPL में बड़े ट्रेड की सुगबुगाहट: हार्दिक पांड्या की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री की चर्चा, क्या मुंबई जाएंगे जायसवाल?
स्पेशल एजुकेटर भर्ती में फिर वही खेल, पहले विवादित विज्ञापन, कोर्ट के सवाल पर भर्ती रद्द, अब बदले नियमों में भी खास लोगों को मौका देने की तैयारी?

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर भर्ती में फिर वही खेल, पहले विवादित विज्ञापन, कोर्ट के सवाल पर भर्ती रद्द, अब बदले नियमों में भी खास लोगों को मौका देने की तैयारी?