भोपाल में लोकायुक्त तो इंदौर में ED का बड़ा छापा

Raj Singh | Dec 19, 2024, 12:03 IST
Share
RAID
RAID

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग के दो पूर्व कर्मचारियों पर छापे की खबर है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग के दो पूर्व कर्मचारियों पर छापे की खबर है। इनमें से एक कर्मचारी का नाम सौरभ शर्मा है। उसके अरेरा कालोनी स्थित घर पर छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरा चेतन सिंह गौर भी छापे की जद में आया है। इन दोनों पर दलाली करने का आरोप लगा है। इसी तर्ज पर भोपाल लोकायुक्त ने दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

आपको बता दें कि लोकायुक्त ने जहां भोपाल में छापेमारी की है, वहीं ईडी ने भी इंदौर में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने रुचि सोया के मालिक राजेश शाहरा के घर पर रेड डाली है।

कहां का रहने वाला है सौरभ?

बता दें कि भोपाल, शाहपुरा में स्थित जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी सौरभ ने ही ली है। यह मूल रुप से ग्वालियर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ परिवहन विभाग में आरक्षक के रूप में कार्यरत था, लेकिन बाद में उसने वीआरएस ले लिया था। सौरभ का करीबी संबंध मध्य प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री से बताया जाता है।

भारी मात्रा में कैश बरामद

लोकायुक्त द्वारा की गई छापेमारी में सौरभ के पास भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नोटों की गिनती जारी है, और यह बताया जा रहा है कि बरामद कैश की राशि बहुत ज्यादा हो सकती है। हालांकि, फिलहाल गिनती पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें लोकायुक्त लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। सौरभ के पास मिले इतने बड़े पैमाने पर कैश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब यह देखना होगा कि मामले की जांच में और कौन-कौन से राज खुलते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • परिवहन विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • भोपाल लोकायुक्त
  • एमपी परिवहन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज