MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में बने महिलाओं के अश्लील वीडियो, हुआ भंडाफोड़

Siddhi Tamrakar | Dec 20, 2024, 09:52 IST
medi scan mri centre hidden camers
भोपाल के मालवीय नगर स्थित मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चेंजिंग रूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी।

राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चेंजिंग रूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला ने चेंजिंग रूम के छत पर छिपे मोबाइल फोन को देखा।



चेंजिंग रूम में रिकॉर्डिंग

जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे इस MRI सेंटर पर पहुंचे थे। जब पत्नी चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने गई तो उन्होंने छत पर एक मोबाइल फोन देखा। इसके बाद उन्होंने पति को बुलाया, तब पता चला कि मोबाइल में 27 मिनट से वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी और फोन चेक करने पर कई महिलाओं के आपत्तिजनकवीडियोफुटेजभी मिले।



विरोध करने पर मारपीट का आरोप

जब महिला और उनके पति ने इस घटना का विरोध किया, तो सेंटर के स्टाफ ने पति के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों नजदीकी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चेंजिंग रूम को सील कर दिया है।



सेंटर के कर्मचारी पर शक

तीन महीने पहले रखा गया था कर्मचारी

सेंटर के संचालक डॉ. राजीव मल्होत्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि विशाल ठाकुर को तीन महीने पहले ही नौकरी पर रखा गया था। अरेरा हिल्स थाने के टीआई मनोज पटवा ने बताया कि मोबाइल को फॉल्स सीलिंग (कंक्रीट की छत के नीचे वाली छत) के बीच छिपाया गया था।





पुलिस की जांच जारी

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये वीडियो किसके साथ साझा किए गए और इसका उद्देश्य क्या था। सेंटर के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और मामले को लेकर जांच जारी है।



महिलाएं बरतें सावधानी

किसी भी जगह के चेंजिंग रूम या बाथरूम को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह उस पूरे एरिया की जांच कर लें। अगर कुछ संदिग्ध लगे तो इसकी जानकारी जरूर पुलिस को दें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Hidden Camera
  • मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर