शौक पूरा करने के लिए चोर बने इंजीनियरिंग के छात्र , ऐसे हुआ भंडाफोड़
भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल युवक पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग के छात्र थे। ये छात्र अपनी महंगी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे और उन्हें कम कीमत पर दूसरे जिलों में बेच देते थे।
ऐसे हुआ भंडाफोड़
मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक व्यक्ति ने पिपलानी थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की जानकारी के आधार पर एक छात्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पूरी गैंग का पर्दाफाश हुआ।
इंजीनियरिंग के छात्र बने चोर
चोरी किए गए वाहन
पुलिस ने इन छात्रों से बरामद वाहनों की सूची जारी की है:
- Yamaha R15 (MP38ND8755)
- HF Deluxe (MP04QP2150)
- Yamaha R15 (MP04ZW9460)
- Royal Enfield (MP04QR0103)
- TVS Apache (MP33MV3602)
- TVS Rider (MP04ZQ4370)
- Hero Splendor (MP04VM4190)
- Activa (MP40ZA0217)
- Bullet (MP40MK7575)
पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
- प्रवीण शुक्ला (उम्र 20)
- अथर्व त्यागी (उम्र 19)
- संस्कार मिश्रा (उम्र 19)
- अभिषेक सिंह बघेल (उम्र 19)
पुलिस जांच जारी
आरोपियों ने पिपलानी थाना, गोविंदपुरा और विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गाड़ियां चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ जारी रखी है और अन्य वारदातों में उनकी भागीदारी की जानकारी जुटाई जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक